The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • A Japanese woman filed a complain of rape in Kullu against the taxi driver, one man arrested

मनाली घूमने आई जापानी महिला के साथ टैक्सी वाले ने जो किया, वो बहुत बुरा है

बस छूटने पर बुक की थी टैक्सी.

Advertisement
pic
2 जून 2018 (अपडेटेड: 2 जून 2018, 01:04 PM IST)
Img The Lallantop
(सांकेतिक फोटो)
Quick AI Highlights
Click here to view more
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में एक विदेशी पर्यटक से बलात्कार की घटना सामने आई है. जापान की रहने वाली एक महिला ने टैक्सी ड्राइवर पर रेप का केस दर्ज करवाया है. पुलिस ने महिला द्वारा बताई पहचान की बिनाह पर एक टैक्सी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही उसकी अस्थाई नंबर वाली टैक्सी को भी सील कर दिया है. मामले की जांच कर रहीं कुल्लू एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पीड़िता ने कुल्लू-मनाली घूमने के लिए टैक्सी बुक की थी. टैक्सी चालक ने उसे दिनभर सभी जगह घुमाया. शाम को महिला को लेकर ड्राइवर कुल्लू बस स्टैंड पहुंचा. लेकिन वहां से धर्मशाला जाने वाली बस निकल गई. बस छूटने पर महिला ने टैक्सी वाले को धर्मशाला छोड़ने के लिए कहा. लेकिन  ड्राइवर वहां से गाड़ी जंगल में ले गया. वहां ले जाकर महिला से रेप किया. पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई. इसके बाद पीड़िता का मेडिकल करवाया. पीड़िता द्वारा बताई पहचान के आधार पर एक टैक्सी चालक को पकड़ा है. आगे जांच जारी है. एक तो यूं ही हमारे देश के किसी न किसी हिस्से में हर रोज हो रही रेप की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं. इन घटनाओं की वजह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साख गिरती जा रही है. ऊपर से अगर हमारे देश में अगर कोई घूमने आता है और उसे भी पुलिस सुरक्षा मुहैया नहीं करवा सकती, तो हमारे लिए इससे ज्यादा शर्म की बात और कुछ नहीं हो सकती है. अभी कुछ ही दिन पहले ही केरल में एक लातिविया की रहने वाली महिला के बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई थी. इसकी वजह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश को शर्मिंदगी झेलनी पड़ी थी. और अब जापान की इस महिला के साथ हुई इस घटना ने हमें और भी शर्मिंदा कर दिया है.
ये भी पढ़ें- पति पत्नी को खेत में ले गया, दोस्त से रेप करवाया और पास खड़ा देखता रहा रेप के लिए साध्वी को गुफा में बुलाने का ये कीवर्ड था राम रहीम का CBI के इस सबूत के बाद विधायक कुलदीप सेंगर का बचना नामुमकिन है! बच्ची से रेप करने वाला जेल पहुंचा फिर विधायक ने जो किया वो बिल्कुल गलत है वीडियो- कठुआ गैंगरेप के आरोपी विशाल जंग का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया

Advertisement

Advertisement

()