इंडिया-ए वर्सेज़ इंग्लैंड. इंडियन टीम बैटिंग कर रही थी. अम्बती रायडू आउट हुआ.सेंचुरी बनाकर. और फिर मैदान में अचानक हल्ला हो उठा. मालूम चला कि धोनी आ रहा है.कप्तान धोनी. इंडियन टीम की कप्तानी छोड़ने के बाद पहली बार. कप्तान के रूप मेंआखिरी बार, शायद. [facebook_embedded_posthref="https://www.facebook.com/IndianCricketTeam/videos/1343016272386729/"]इंडिया का स्कोर पहुंचा 258 पर 4 विकेट. धोनी बीच पिच में खड़े होकर संजू सैमसन सेबात कर रहे थे. ओवर खतम हो चुका था. तभी देखा कि बाउंड्री फांद कर एक लड़का दौड़ा चलाआ रहा है. धोनी की ओर. मैदान में हल्ला. उसके पीछे सिक्योरिटी के लोग भी दौड़ रहेथे. उसे पकड़ने के लिए. वो पिच के पास आकर धोनी के पास रुक गया. धोनी ने उसकी ओर हाथबढ़ाया. हाथ मिलाने के लिए. और उसने धोनी के पैर पकड़ लिए. धोनी ने उसे उठने को कहा.हाथ मिलाया. तब तक सिक्योरिटी के लोग वहां पहुंच गए. वो लड़का गिर गया. उसे पकड़ केले जाया जाने लगा. वो लड़का बार बार पलट कर धोनी की ओर देखा किया. हर बार वो धोनी कीओर हाथ हिलाता. जैसे किसी यात्रा पर निकलने से पहले घरवाले हाथ हिलाते हुए बाय कहतेहैं. वीडियो यहां देखें.