गैर-वैधानिक चेतावनी: चूंकि इस सच्ची घटना में एक असली पुलिस है और एक नकली इसलिएकन्फ्यूज़न से बचने के लिए हम 'असली पुलिस' और 'नकली पुलिस' शब्दों का यूज़ करेंगे.--------------------------------------------------------------------------------आज तक के पत्रकार आकाश पाटिल के अनुसार, घाटकोपर में एक असली पुलिसवाले (कांस्टेबल)की पत्नी का नाम विदिशा राजवर्धन वाघ है. इस असली पुलिसवाले की पत्नी यानी विदिशाराजवर्धन वाघ से भक्ति शिंदे उर्फ सारिका शिंदे ने दोस्ती गांठ ली. नकली पुलिसवालीबनकर. और फिर इस नकली पुलिसवाली ने विदिशा के घर आना-जाना शुरू कर दिया. नकलीपुलिसवाली ने विदिशा को बताया कि वो एक तीन सितारा अधिकारी है और उसने विदिशा कोफोटो और एक आईडी कार्ड भी दिखाया. और फिर एक दिन मौका पाकर आरोपी महिला, यानी भक्तिशिंदे उर्फ सारिका शिंदे, यानी नकली पुलिस वाली ने असली पुलिसवाले की पत्नी के नगदीऔर गहने चुरा लिए. असली पुलिसवाले की पत्नी को जब पता चला तो उसने नकली पुलिसवालीके खिलाफ असली पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी. फिर 07 अप्रैल, 2019 को यानि संडे कोमानपाड़ा की असली पुलिस ने 'कल्याण' में रहने वाली शिंदे यानी नकली पुलिसवाली कोगिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार - नकली पुलिसवाली किसी न किसी बहाने नंदिवली,डोंबिवली ईस्ट में असली पुलिसवाले के घर आती-जाती रहती थी. साथ नकली पुलिसवालीकई हाई-प्रोफाइल लोगों के साथ फोटो निकालती थी. डोंबिवली के कई नेताओं के संपर्कमें भी थी. और इस सब के चलते ही भक्ति शिंदे उर्फ सारिका शिंदे यानी नकली पुलिसवालीको सभी असली पुलिस वाली समझते थे. दरअसल नकली पुलिसवाली ने विदिशा को एक दिन फेसबुकके मेसेंजर पर डायरेक्ट मैसेज करके बोला कि वो विदिशा से मिलना चाहती है. मिलनाचाहती है क्योंकि उसे पुलिस डिपरमेंट से निलंबित कर दिया गया है और उसे मॉरल सपोर्टकी ज़रुरत है. यूं उसने विदिशा की सिंपेथी मिली, घर आना-जाना होने लगा. लेकिन सिर्फशिंदे का विदिशा के घर. विदिशा के अनुसार - 3 अप्रैल, 2019 को भी वह मेरे घर आई.जब मैं किराने का सामान खरीदने के लिए नीचे गई थी तो उसने मेरी बेटी को मुझे फोनकरने के लिए कहा और फिर मेरे घर से गहने और एक मोबाइल चुरा कर फरार हो गई.विषयेत्तर - नकली पुलिसवाली की टोटल तीन शादियां हो चुकी हैं और उसके तीसरे पतिने पुलिस में उनके खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत भी दर्ज करवाई थी.-------------------------------------------------------------------------------- वीडियो देखें:किस्से: आडवाणी की शादी, धीरेंद्र ब्रह्मचारी का प्लेन क्रैश, राजीव और कमलापति काझगड़ा -