The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • a crow pushed two cats in a fight watch this shocking viral video

अकेले कौवे ने दो बिल्लियों को लड़वाया, फिर साइड में बैठकर मौज लेता रहा!

साइड में बैठ मजे लेता रहा कौवा.

Advertisement
crow cat viral video
फोटो- वायरल वीडियो के स्क्रीन शॉट
pic
रवि पारीक
2 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 2 नवंबर 2022, 04:29 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

सोशल मीडिया पर आए दिन कई वीडियोज वायरल (Social Media Viral Videos) होते रहते हैं. खासकर जानवरों के. इंटरनेट पर जानवरों के मजेदार वीडियोज काफी देखे जाते हैं. हाल ही में एक सांड का वीडियो आया था जिसकी गर्दन एक साइकिल के फ्रेम में फंस गई थी. इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो काफी चल रहा है. वीडियो देख लोगों को बचपन में सुनी दो बिल्लियों की लड़ाई में बंदर का फायदा वाली कहानी याद आ गई. वीडियो सोशल मीडिया पर काफी रीशेयर किया जा रहा है. इसमें बंदर की जगह एक कौवे ने ले ली. कौवे ने दिमाग लगाया और दो बिल्लियों में लड़ाई करवा दी.

दो बिल्लियां एक-दूसरे को गुस्से से देखती रहती हैं कि अचानक से कौआ आता है और एक बिल्ली को पीछे से चोंच मार देता है. बिल्ली का गुस्सा बढ़ जाता है. कुछ देर बाद फिर कौआ आता है और बिल्ली को चोंच मारता है. बिल्ली गुस्सा होकर सामने वाली बिल्ली पर झपट पड़ती है और दोनों में लड़ाई हो जाती है. कुल मिलाकर कौवे ने लड़ाई का सबसे अधिक फायदा उठाया है. वीडियो सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म रेडिट पर पोस्ट किया गया है. पहले आप भी ये वीडियो देखिए…

Image embed

इतना ही नहीं, जैसे ही बिल्लियां एक-दूसरे से दूर होती हैं. कौआ फिर से आकर उसे चोंच मारकर लड़ाई करवा देता है. वीडियो पुराना है. वीडियो देख लोगों को नेताओं की याद आ गई. कह रहे हैं कि कौआ जरूर किसी नेता से प्रेरित होगा, तभी तो बिना किसी बात के दो लोगों को लड़वा रहा है. वीडियो को लेकर यूजर्स ने तरह-तरह के कॉमेंट्स दिए हैं. कोई वीडियो देखकर मौज ले रहा है तो किसी को बचपन की बातें याद आ गईं. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

देखें- सड़क पर फूल बेचने वाली लड़की एक मॉडल निकली!

Advertisement

Advertisement

()