The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • A couple used explosives and rifle to find out the gender of their first baby

गोला बारूद से पता लगाया पैदा होने वाले बच्चे का जेंडर

फ्लोरिडा के एक कपल ने अपनाया ये नायाब तरीका

Advertisement
pic
10 मई 2016 (अपडेटेड: 10 मई 2016, 12:07 PM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
ये हैं जेमी इंडीवैरी और उनके मंगेतर कीथ बैचेल्डर. जेमी एक पेशेवर मसाज थेरेपिस्ट हैं और कीथ अमरीकी आर्मी की स्पेशल फोर्स में हैं.
जेमी प्रेग्नेंट हैं. ये उन दोनों का पहला बेबी होगा. दोनों बहुत खुश और उत्साहित हैं. अपने होने वाले बच्चे का जेंडर पता करना चाहते थे. लेकिन सीधे डॉक्टर के मुंह से नही. वो बहुत घिसा पिटा तरीका है. चूंकि कीथ आर्मी में हैं वो चाहते थे कि इसके लिए कोई फौजी तरीका हो. उन्होंने सहारा लिया टेनेराइट नाम के विस्फोटक और एक राइफल का.
From Facebook page of Anna Elizabeth
                         From Facebook page of Anna Elizabeth

टेनेराइट एक विस्फोटक है. ये अमोनियम नाइट्रेट  और एल्युमीनियम पाउडर को मिलाने से बनता है.

ना ना ... घबराने वाली कोई बात नहीं है. इसमें कोई खतरा नहीं था. बेबी का जेंडर इस कपल को बताने की ज़िम्मेदारी उठाई उनकी एक फ्रेंड ट्रेसी बॉल और फोटोग्राफ़र आना एलिज़ाबेथ ने.

ट्रेसी और आना ने डॉक्टर से  बच्चे का जेंडर पता कर लिया था. अब इस कपल को बताने की बारी आई.

From Facebook page of Anna Elizabeth
                            From Facebook page of Anna Elizabeth

ट्रेसी ने एक गत्ते के बॉक्स में टेनेराइट और रंगीन चॉक पाउडर भरा. पाउडर गुलाबी या नीले में से किसी एक रंग का  था. कीथ और जेमी के लिए राज़ ही रखा गया था.
From Facebook page of Anna Elizabeth
                    From Facebook page of Anna Elizabeth

कीथ को अपनी राइफल से इसपर निशाना लगाना था.

नीला धुंआ लड़के और गुलाबी लड़की के होने की निशानी थे.

अब ये फ़ोटोज़ ही सब कुछ कह रही हैं.
From Facebook page of Anna Elizabeth
From Facebook page of Anna Elizabeth

From Facebook page of Anna Elizabeth
From Facebook page of Anna Elizabeth

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
जैसे ही कीथ और जेमी को पता चला, उनकी ख़ुशी इस तरह से बाहर छलक पड़ी.
From Facebook page of Anna Elizabeth
From Facebook page of Anna Elizabeth

ये फ़ोटो खूब शेयर हो रही हैं. लोगों के लिए awwww मोमेंट है.
"attachment_18928" align="aligncenter" width="600"

Advertisement

Advertisement

()