10 के एक नोट पर लिखा एक नाम और साथ में बेवफाई का इल्ज़ाम. नोट रातों-रात वायरल.एक काल्पनिक सोनम गुप्ता की कथित बेवफाई पर चर्चा करता देश. असली कहानी का अंदाज़ालगाते लोग. अलग-अलग नोटों पर सामने आते जवाब. फिर इसमें स्त्री विमर्श! सोनम को दोषदेने के खिलाफ जंग. सोनम ही बेवफा क्यों, सतीश या संतोष क्यों नहीं? लोगों ने सोनमगुप्ता के नाम के फर्जी प्रोफाइल तक बना लिए हैं. बेमकसद उत्सव की फिराक में बैठेखलिहरों ने 'संसद चलो' का एक फर्जी इवेंट भी फेसबुक पर बना डाला. अगर आप इन सबचीज़ों में रुचि लेते हों, तो एक इवेंट असली हो रहा है, जहां एक असली 'सोनम गुप्ता'आपका इंतजार कर रही होगी. 'द विजुअल रेडियो' एक इवेंट करवा रहे हैं दिल्ली केजीटीबी नगर के कोलिशन कैफे में. इवेंट का नाम है #IStandForSonamGupta. यानी मैंसोनम गुप्ता के साथ हूं. यहां लोग मिल-बैठकर सोनम गुप्ता के ट्रेंड पर चर्चाकरेंगे. इवेंट करवाने वालों का कहना है कि यहां एक असली सोनम गुप्ता भी पहुंचेंगी.जिनसे आप बातचीत कर सकेंगे. पूछ सकेंगे कि इस बवाल से उनकी लाइफ अछूती रह पाई है यानहीं. बाकी कोई स्टैंडअप कॉमेडियन वगैरह भी आ रहे हैं. खलिहर बैठे हों तो पहुंचसकते हैं. कहां: कोलिशन कैफे, जीटीबी नगर, दिल्ली टाइम: शाम 5 से 6 बजे तारीख: 18नवंबर, शुक्रवार तब तक सुनिए सोनम गुप्ता के पिताजी का वीडियो, जिसे विजुअलस्टूडियो वालों ने ही बनाया है. [facebook_embedded_posthref="https://www.facebook.com/thevisualradio/videos/1627492170878182/"]