The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • A 7 year old girl in Kolkata hanged herself to death while imitating a scene from tv serial

टीवी ने 7 साल की बच्ची की जान ले ली और वजह जानकर आप विश्वास नहीं करेंगे

ऐसा किसी बच्चे के साथ न हो.

Advertisement
pic
9 जून 2018 (अपडेटेड: 9 जून 2018, 02:41 PM IST)
Img The Lallantop
जब बच्ची के साथ ये हादसा हुआ, उस वक्त वो अपने दो महीने के भाई के साथ थी.
Quick AI Highlights
Click here to view more
टीवी कितनी खतरनाक साबित हो सकती है, वो आप इस खबर को पढ़कर जान सकते हैं. मामला कलकत्ता के इच्छापुर का है. यहां एक सात साल की बच्ची ने फांसी लगा ली, जिससे उसकी जान चली गई. ऐसा उसने टीवी देखते-देखते किया. जब ये घटना हई तब वो बच्ची अपने दो महीने के भाई के साथ घर पर अकेली थी. इस बच्ची की मां बाहर गई हुई थी. लेकिन जब घर आकर देखा तो सन्न रह गई. टीवी चल रहा था और उनकी बेटी छत से लटकी हुई थी. फटाफट उसे पास के हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसे मरा हुआ घोषित कर दिया गया.
उस बच्ची के पापा मिस्त्री का काम करते हैं, वो सुबह-सुबह अपने काम पर चले गए. बच्चों को खिला-पिलाकर मां ने सोचा अपने बचे कुछ काम निपटा लिए जाएं. बच्चों को टीवी के सामने बिठाया और पड़ोसी को उनका ध्यान रखने के लिए कहते हुए पोस्ट ऑफिस चली गई. बच्ची टीवी बड़े चाव से देखती थी, जो सीन अच्छा लगता उसकी नकल भी किया करती थी. उस दिन भी वो बैठी टीवी पर आ रहा सीरियल देख रही थी. इस सीरियल के एक सीन में कोई फांसी लगाने का सीन आया और बच्ची ने उसकी नकल करनी शुरू कर दी. घर में कोई बड़ा भी नहीं था, जो उसे रोके. मजाक करने के चक्कर में उसने अपने गले में दुपट्टा जैसा कुछ कपड़ा लगाया और फांसी लगाने का प्रयास करने लगी. लेकिन वो दुपट्टा थोड़ा ज़्यादा कस गया और बच्ची की मौत हो गई. उसे ये थोड़ी पता था कि एक छोटा सा मजाक उसकी जान ले लेगा.
टीवी पर हर तरह की सीरियल बिना किसी सेंसरशिप के चलती हैं, जिसे बच्चों से लेकर बुढ़े तक देख सकते हैं. (सांकेतिक तस्वीर) फोटो: सुलेखा
टीवी पर हर तरह के सीरियल बिना किसी सेंसरशिप के चलते हैं, जिसे बच्चों से लेकर बूढ़े तक आसानी से देख सकते हैं. (सांकेतिक तस्वीर) फोटो: सुलेखा

रिश्तेदारों ने भी बताया कि उन्हें बच्ची की इस आदत के बारे में पता था, लेकिन उन्होंने ये कभी नहीं सोचा था कि इन चक्करों में उसके साथ इतना बुरा कुछ हो जाएगा. हॉस्पिटल से मिली रिपोर्ट में बताया गया है कि दम घुटने से बच्ची की मौत हुई है. हालांकि अभी ऑटोप्सी रिपोर्ट आनी बाकी है.
ये पहली बार नहीं है जब किसी बच्चे की टीवी की नकल करने में जान गई है. पिछले साल नवंबर में भी एक सात साल की ही बच्ची ने सीरियल की नक्ल करने में खुद को आग लगा लिया था. उसके बाद मेरठ में भी टीवी पर आने वाले क्राइम सीरियल के सीन की देख एक बच्ची ने खुद को फांसी लगा ली थी. यानि पते की बात यही है कि आप अपने बच्चों पर टीवी देखते वक्त खास ध्यान दें. साथ ही उनको ऐसे कार्यक्रमों से दूर रखें जिसमें हिंसा जैसी कुछ चीजें हैं.


ये भी पढ़ें:
625 में 624 नंबर आए, फिर भी कॉपी चेक करवाई और जो हुआ वो आप सोच नहीं सकते
सलमान खान से मिले डांसर अंकल और जो जैकपॉट मिला, उसकी उनको उम्मीद न होगी
जिस मेट्रो स्टेशन पर प्रेमी जोड़े को पीटा गया था, अब वहां एक और कांड हो गया है
शाहरुख़ ख़ान की बहन पाकिस्तान में चुनाव लड़ने जा रही हैं



वीडियो देखें: पड़ताल: क्या CM योगी के 'गुंडों' ने समाजवादी पार्टी का झंडा फहराने वाले ढाई साल के बच्चे को मरवाया?

Advertisement

Advertisement

()