'अच्छे' वाले जिहादियों को जेल में बच्चा पैदा करने की छूट
जेल नहीं भाईसाब. फाइव स्टार होटल है. लेकिन यहां जाने के लिए योग्यता बड़ी ऊंची चाहिए.
Advertisement

फोटो - thelallantop
सऊदी अरब में ये फाइव स्टार जेल है. इसका नाम है अल हा इर. जेल नहीं साब पिकनिक स्पॉट कहो. कैदी का भेस धर कर मेहमान यहां आते हैं. उनके पास अपने कमरे का लॉक खोलने वाले कार्ड हैं. बहुब्बड़ा सा टीवी होता है. किंग साइज बेड. जिस पर पिच्चर देख कर सो जाते हैं. दीवारों पर बढ़िया सीनरी दिखाते वॉलपेपर लगे हैं. वो इसको फैमिली हाउस कहते हैं. और ये खबर है आज के टाइम्स ऑफ इंडिया में.
ये घर जिहादियों को दिया गया है. उनकी लाइफ सुधारने के लिए. उनको मुख्य धारा में लाने के लिए. इसके लिए इत्ती सुविधाएं तो हैये हैं. साथ में बीवी बच्चे भी रख सकते हैं. और चाहें तो फिर से बेबी पैदा भी कर सकते हैं.
लेकिन इसमें थोड़ा सा पेंच है. इन लक्जरी बैरकों में रहने का सुख सेलेक्टेड लोगों को मिल रहा है. जिन्होंने सिर्फ अरब से बाहर मार काट और बमबारी की. उनको सऊदी के बच्चे कहते हैं. क्योंकि उन्होंने अरब, यानी घर पर वार नहीं किया. वो सिर्फ भटके हुए हैं. उनको ठीक करना है.
.webp?width=60)

