The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • A 19 year old french girl committed suicide and streams live video on periscope

लाइवस्ट्रीमिंग में बोली लड़की, 'बॉयफ्रेंड की वजह से कर रही हूं सुसाइड'

लाइव वीडियो में सुसाइड की वजह बताकर ट्रेन के आगे कूद गई लड़की.

Advertisement
pic
12 मई 2016 (अपडेटेड: 12 मई 2016, 09:24 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
फ्रांस में एक 19 साल की लड़की ने लोकल ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी. ऐसा पहले भी कई बार हुआ है लेकिन इस बार बात कुछ ज्यादा आगे बढ़ गई है. लड़की ने इस पूरी घटना का वीडियो इंटरनेट पर लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए शेयर किया. पेरिस्कोप नाम की ऐप का यूज करके. वीडियो में लड़की ने अपने साथ हुए रेप का ज़िक्र किया और इसके लिए अपने एक्स ब्वायफ्रेंड को ज़िम्मेदार ठहराया. पुलिस अधिकारी का कहना है कि अभी इस बात की पुष्टि की जा रही है. उस लड़की के फोन को भी खंगाला जा रहा है. और साथ उस वीडियो की रिकवरी करने की भी कोशिश की जा रही है. एक फ्रेंच अखबार के मुताबिक, लड़की ने इस लाइव स्ट्रीमिंग वीडियो से जुड़ने वाले लोगों को पहले ही बता दिया था कि वो शाम 4 बजे कुछ करने वाली है. एक दर्शक ने जब पूछा कि क्या वो सुसाइड करने जा रही है तो उसने मना कर दिया. लेकिन साथ ही ये भी कहा कि अगली सुबह उसे कोई भी नींद से नहीं उठा सकता. पेरिस्कोप, ट्विटर की ही एक एप्लीकेशन है जो खास तौर पर वीडियो लाइव स्ट्रीमिंग के लिए बनाई गई है. लेकिन खास बात से है कि इसका हर वीडियो 24 घंटे तक ही एक्सेसिबल रहती है. ऐसे में उस लड़की का वीडियो मिल पाएगा या नहीं, ये सवाल पुलिस वालों के सामने बना हुआ है. https://www.youtube.com/watch?v=4Gc0j59s3Fw

Advertisement

Advertisement

()