The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • A 13 year old girl from Pilibhit got raped by her father and brother

बाप-भाई करते रहे रेप, प्रेगनेंट हुई तो अबॉर्शन कराने पहुंचे

जन्म से दृष्टिहीन बेटी के साथ ऐसा सुलूक, जो कोई दुश्मन से भी न करे.

Advertisement
pic
23 मई 2016 (अपडेटेड: 23 मई 2016, 05:48 PM IST)
Img The Lallantop
Credit: Reuters
Quick AI Highlights
Click here to view more
पीलीभीत में एक 13 साल की बच्ची के साथ उसका बाप और उसका भाई रेप करते रहे. एक ऐसी बच्ची से, जो बचपन से ही देख नहीं सकती थी.
रेप की वजह से वो प्रेगनेंट हो गयी. तो उसका बाप उसका एबॉर्शन करवाने के लिए उसे डॉक्टर के पास ले गया. लेकिन डॉक्टरों ने मना कर दिया. लेकिन उसके दूसरे भाई को शक हो गया. उसने अपने घर की औरतों को इस बारे में बताया. उनके साथ मिलकर उसने अपनी बहन से पूछा. बहुत डरते डरते आखिर में उस बच्ची ने सब सच बता दिया.
उसने बताया कि उसके पापा और उसका दूसरा भाई बहुत दिनों से उसका रेप कर रहे थे. पांच महीने पहले वो प्रेगनेंट हो गयी थी. बड़े भाई ने पुलिस में कंप्लेंट कर दी. उसके बाप को तो गिरफ्तार कर लिया गया है लेकिन उसका रेपिस्ट भाई फरार है.
जिस उम्र में बढ़ते हुए बच्चों को अपने घर वालों के साथ और सपोर्ट की सबसे ज्यादा ज़रूरत होती है. उस उम्र में उसके घर वाले ही उसका रेप कर दें. अपने पापा, अपने भाई. जिन रिश्तों से हम प्यार, साथ और हमदर्दी की सबसे ज्यादा उम्मीद रखते हैं. जो शायद पहले मर्द होंगे उस बच्ची की ज़िन्दगी में. उन्होंने ही उसके दिल में पूरी मर्द जात के लिए घिन और नफरत बिठा दी. क्योंकि जब रेप होता है तो सिर्फ शरीर नहीं छिलता. दिल, दिमाग सब कुछ जख्मी हो जाता है. यकीनन, ये पहला या आखिरी वाकया नहीं है जब सुनने में आया हो कि लड़की के घर में ही उसके बाप और भाई उसका रेप कर रहे हों. इस तरह के घिनौने अपराध को कभी अपनी जिंदगी से जोड़कर देखिए. आत्मा कांप जाएगी. ये ऐसे लोग हैं जिनसे आप ये तक नहीं कह सकते कि घर में मां-बहन नहीं है क्या. क्योंकि ये उन्हीं का रेप कर रहे होते हैं. इनपर समाज के नैतिक दबाव काम नहीं करते. क्योंकि इन्हें औरत एक इंसान नहीं दिखाई देती. बस दो स्तन और एक योनि नज़र आती है.    

Advertisement

Advertisement

()