The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • 9 year old girl raped and murdered, chopped body pieces found in bag Udaipur Rajasthan

उदयपुर: बच्ची कुरकुरे खाते हुए खेत गई थी, रेप के बाद हत्या कर शव के टुकड़े खंडहर में फेंक दिए गए

पीड़ित बच्ची की उम्र 9 साल है. वो 29 मार्च को लापता हुई थी. तीन दिन बाद उसका शव घर से 200 मीटर की दूरी पर मिला.

Advertisement
pic
3 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 3 अप्रैल 2023, 04:31 PM IST)
minor-girl-rape-murder-body-chopped-udaipur-rajasthan-police
उदयपुर में बच्ची से रेप फिर मर्डर, SP विकास शर्मा ने दी जानकारी (तस्वीरें- आजतक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

राजस्थान के उदयपुर जिले में कुछ दिन पहले एक बच्ची की कथित रूप से रेप के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई. बच्ची की उम्र 9 साल बताई जा रही है. उसके शव के टुकड़े एक सुनसान जगह पर प्लास्टिक के बैग में मिले थे. मामले में पुलिस ने एक 20 साल के शख्स को अरेस्ट कर लिया है. वो बच्ची का पड़ोसी बताया जा रहा है.

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना उदयपुर जिले के मावली थाना इलाके की है. बच्ची कुछ दिनों से लापता थी. इलाके के एक शख्स ने बताया कि कुछ दिन पहले बच्ची को कुरकुरे के पैकेट के साथ खेत में जाते हुए देखा गया था. उसके बाद वो किसी को नहीं दिखी. बीते हफ्ते 29 मार्च को उसके घरवालों ने पुलिस को इस बारे में बताया. उसके बाद बच्ची की तलाश शुरू की गई. शनिवार, 1 अप्रैल की रात को घर से महज 200 मीटर की दूरी पर एक खंडहर में उसका शव टुकड़ों में मिला.

आजतक के मुताबिक 2 अप्रैल को केस पर जानकारी देते हुए उदयपुर के पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने बताया कि आरोपी शख्स स्कूल ड्रॉपआउट है. उसने हत्या और रेप की बात कबूल कर ली है. आगे की पूछताछ जारी है. विकास शर्मा ने इस बात की पुष्टि की है कि आरोपी बच्ची के पड़ोस में ही रहता था. उन्होंने बताया,

“बच्ची चौथी क्लास में पढ़ती थी. कुछ दिन पहले वो घर से खेत के लिए निकली. इसी बीच वो लापता हो गई. घरवालों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी. चार दिन तक तलाशी के बाद घर के पास से बच्ची का शव मिला.”

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए उदयपुर के एमबी हॉस्पिटल भेजा गया. फिर रविवार सुबह परिजनों को सौंप दिया गया. उन्होंने आरोपी के लिए कड़ी से कड़ी सजा की मांग की है.

इस वारदात के बाद उदयपुर में अपराधियों की धरपकड़ में तेजी दिखाई दी है. रिपोर्ट के मुताबिक उदयपुर रेंज के आईजी अजय लांबा के निर्देश के बाद जिले के अलग-अलग इलाकों से 2144 लोगों की गिरफ्तारियां की गई हैं. इन लोगों में कई गंभीर किस्म के अपराधी बताए गए हैं.

ये भी पढ़े- परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, मां-बाप और चार बच्चों के शव मिले

इससे पहले साल 2022 में उदयपुर से इसी तरह का एक केस सामने आया था. तब चार लोगों पर एक बेजुबान लड़की का गैंगरेप करने का आरोप लगा था. उस समय की रिपोर्टों के मुताबिक घटना के वक्त वो पीड़िता पांच महीने की गर्भवती थी.

वीडियो: रेस्टोरेंट में फर्जी कॉल आती है और फिर लड़कियों का रेप होता है

Advertisement

Advertisement

()