फिल्म '83' से क्रिकेटर्स के रोल में इन 15 एक्टर्स का लुक देखकर माथा ठीक हो जाएगा
रणवीर सिंह से लेकर हार्डी संधू और एमी विर्क समेत इन 15 एक्टर्स को आप पहचान ही नहीं पाएंगे.
Advertisement

फिल्म '83' के पहले पोस्टर में 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्यों के लुक में एक्टर्स. इस फिल्म को कबीर खान डायरेक्ट कर रहे हैं.
Quick AI Highlights
Click here to view more
इंडिया ने अपना पहला क्रिकेट वर्ल्ड कप 1983 में जीता था. बताया जाता है कि इस वर्ल्ड कप का एक अहम मैच सिर्फ लोगों के मुंह से सुना ही गया था. देख सिर्फ मैदान में बैठे लोग ही पाए. बाकियों के लिए न कोई रिकॉर्डिंग न कोई जुगाड़. क्योंकि बीबीसी की हड़ताल थी. 18 जून, 1983 को इंग्लैंड के टनब्रिज वेल्स में हुआ इंडिया और ज़िंबाब्वे का मैच कई मायनों में ऐतिहासिक था. उसी मैच में कपिल देव ने इज़्जत बचाऊ शानदार 175 रनों की इनिंग्स खेली थी. बाकी के मैच टेलीकास्ट तो हुए लेकिन तब इंडिया में टीवी की संख्या ही कितनी थी. इसलिए अब इस कहानी को विज़ुअल माध्यम देने का इंतज़ाम हुआ है. फिल्म आ रही है '83'. पूरे मैच तो नहीं लेकिन इंडिया की अपने पहले वर्ल्ड कप जीतने की जर्नी पूरी दिखेगी इसमें.

ऊपर ओरिजिनल टीम नीचे फिल्म '83' की टीम.
देशभर के एक्टर्स ने मिलकर कप जीतने वाली टीम बनाई है. पिक्चर बनाई है कबीर खान ने. वही जिन्होंने 'एक था टाइगर' और 'बजरंगी भाईजान' बनाई है. ये फिल्म सितंबर, 2017 में अनाउंस हुई थी. अब फिल्म का टीज़र आया है. मतलब मोशन पोस्टर बोल सकते हैं, जहां हर एक्टर 83 टीम के सदस्य के रोल में दिख रहा हैं. डायरेक्टर को तो आप जान गए लेकिन कौन हैं ये एक्टर्स, जो आपके चहेते क्रिकेटर्स के रोल में दिख रहे हैं? और दिख कैसे रहे हैं?
# कपिल देव-

अपना ट्रेडमार्क नटराज शॉट खेलते कपिल देव.
1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के कैप्टन. दाहिने हाथ के तेज गेंदबाज और राइट हैंड बैट्समैन. कपिल अपने दौर के बेस्ट ऑलराउंडर्स में से गिने जाते थे. ज़िंबाब्वे के खिलाफ शानदार 175 की पारी खेली थी. इसके अलावा वर्ल्ड कप में कुछ बड़े कमाल के कैच लपके जो मैच विजेता साबित हुए. फिल्म में कपिल का रोल रणवीर सिंह करेंगे. रणवीर पिछली बार 'सिंबा' और 'पद्मावत' में दिखे थे. उनकी फिल्म 'गली बॉय' इंडिया की ओर से 2019 ऑस्कर में ऑफिशियल एंट्री के तौर पर भेजी गई थी. लेकिन अवॉर्ड जीतना तो दूर फिल्म नॉमिनेट तक नहीं हो पाई. रणवीर आने वाले दिनों में 'तख्त' और 'जायेशभाई जोरदार' जैसी फिल्मों में नज़र आने वाले हैं.

कपिल के रोल में फिल्म '83' में नटराज शॉट खेलते रणवीर सिंह.
# सुनील गावस्कर-

स्ट्रेट ड्राइव खेलते सुनील गावस्कर.
टीम के ओपनिंग बैट्समैन. दाहिने हाथ से बैटिंग करते थे. पॉपुलैरिटी के मामले में टीम के सुपरस्टार थे. वर्ल्ड कप फाइनल में गावस्कर 12 गेंदों पर 2 रन बनाकर आउट हो गए थे. और पूरे टूर्नामेंट में भी उनका परफॉर्मेंस कुछ खास नहीं रहा था. इसकी बेसिस पर दो मैचों में उन्हें टीम से बाहर रखा गया लेकिन वो दोनों मैच इंडिया हार गई. इसके बाद गावस्कर को खिलाना टोटका बन गया. वो टीम के लकी मैस्कॉट थे. गावस्कर का कैरेक्टर प्ले करेंगे ताहिर राज भसीन. ताहिर 'मर्दानी' और 'मंटो' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं. आखिरी बार नीतेश तिवारी की 'छिछोरे' में दिखे थे.

आइकॉनिक गावस्कर स्टाइल में ताहिर राज भसीन.
# मोहिंदर अमरनाथ-

मैदान परअपने चिरपरिचित अंदाज़ में जिमी पा उर्फ मोहिंदर अमरनाथ.
राइट हैंड मिडल ऑर्डर बैट्समैन और मीडियम पेस बॉलर थे. टीम में कपिल के बाद दूसरे ऑलराउंडर की कमी पूरी करते थे. वर्ल्ड कप फाइनल में 80 बॉल पर 26 रनों की ज़िम्मेदार इनिंग खेली थी. साथ ही किफायती बॉलिंग करते हुए 7 ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट भी लिए. ऑलराउंड परफॉर्मेंस के लिए 1983 वर्ल्ड कप के फाइनल और सेमी-फाइनल में मैन ऑफ दी मैच रहे थे. परदे पर उनका किरदार निभाएंगे साकिब सलीम. साकिब ने 'मेरे डैड की मारुती' और 'हवा हवाई' जैसी फिल्मों में काम किया है. आखिरी बार 'रेस 3' में दिखे थे. खुद भी सेलेब्रिटी क्रिकेट लीग में मुंबई की टीम से खेलते है.

मोहिंदर अमरनाथ के रोल में साकिब सलीम.
# यशपाल शर्मा-

1983 वर्ल्ड कप में इंडिया के सबसे इन-फॉर्म बैट्समैन यशपाल शर्मा.
दाहिने हाथ के मिडल ऑर्डर बैट्समैन. बॉलिंग भी करते थे. 83 वर्ल्ड कप में अच्छे फॉर्म में थे. टूर्नामेंट में कुल 240 रन बनाए थे. सेमी-फाइनल में 61 रन बनाकर इंडिया को जिताने में अहम भूमिका निभाई थी. फिल्म में इनका कैरेक्टर जतिन सरना प्ले करेंगे. जतिन ने पॉपुलर वेब सीरीज़ 'सेक्रेड गेम्स' में बंटी का कैरेक्टर प्ले किया था. इसके अलावा वो 'सात उचक्के' और 'सोनचिड़िया' जैसी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं.

यशपाल शर्मा के किरदार में जतिन सरना.
# कृष्णमाचारी श्रीकांत-

इंडिया के धुंआदार ओपनिंग बैट्समैन के. श्रीकांत.
राइट हैंड बैट्समैन थे और सुनील गावस्कर के ओपनिंग पार्टनर. वर्ल्ड कप फाइनल मैच में इंडिया के हाइएस्ट स्कोरर थे. 57 बॉल्स पर 38 रन बनाए, जिसकी बदौलत इंडिया 183 के स्कोर तक पहुंच पाई. इन्हें परदे पर जिएंगे तमिल एक्टर जीवा. जीवा '3 इडियट्स' के तमिल रीमेक 'ननबन' (2011) और 'डेविड' (2013) जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं.

श्रीकांत के रोल में तमिल फिल्म एक्टर जीवा.
# मदन लाल-

बोलिंग करने के दौरान मदन लाल. काफी इंट्रेस्टिंग बोलिंग एक्शन था इनका.और गेंदें तो अंगार.
टीम इंडिया के भरोसेमंद ऑलराउंडर, जो मीडियम पेस बॉलिंग भी करते थे. लोअर ऑर्डर में अपनी बैटिंग से टीम को कई बार मुश्किलों से उबारने का काम करते थे. मदन लाल ने वर्ल्ड कप फाइनल मैच में 12 ओवरों में 32 रन देकर डेसमंड हेंस, विवियन रिचर्ड्स और लैरी गोम्स को आउट किया था. फिल्म में इनका रोल करेंगे हार्डी संधू. हार्डी पंजाबी सिंगर हैं. वो 'सोच', 'जोकर', 'बैकबोन' और 'क्या बात है' जैसे गाने गा चुके हैं. पहली फिल्म है.

हूबहू मदन लाल के बोलिंग एक्शन में हार्डी संधू.
# रवि शास्त्री-

स्पिन बोलिंग करते रवि शास्त्री. 1983 वर्ल्ड कप विनिंग के टीम के हिस्सा था और 2011 वर्ल्ड कप में कमेंटेटर.
राइट हैंड बैट्समैन और स्लो लेफ्ट आर्म स्पिनर. रवि वर्ल्ड कप फाइनल मैच में टीम का हिस्सा नहीं थे. वर्ल्ड कप में इंडिया के पहले मैच में वेस्ट इंडीज़ के खिलाफ तीन विकेट लेने के अलावा पूरे टूर्नामेंट में फ्लॉप रहे थे. इसलिए उन्हें आखिरी लीग मैच और नॉकआउट स्टेज वाले मैचों में टीम से बाहर रखा गया. हालांकि फिलहाल वो इंडियन क्रिकेट टीम के हेड कोच हैं. फिल्म में उनका कैरेक्टर प्ले करेंगे धैर्य करवा. धैर्य ने फिल्म ‘उड़ी: दी सर्जिकल स्ट्राइक’ से अपना फिल्मी डेब्यू किया है.

रवि शास्त्री के रोल में धैर्य करवा.
# बलविंदर सिंह संधू-

वर्ल्ड कप फाइनल में जिस तरह से संधू नेे गॉर्डन ग्रीनिज़ को बोल्ड मारा था, वो बॉल गज़ब की थी. फिल्म केलिए एक्टर्स को ट्रेनिंग भी इनकी देखरेख में ही दी गई है.
दाहिने हाथ के मीडियम पेस बॉलर. संधू ने फाइनल मैच में वेस्ट इंडीज़ के ओपनर और खतरनाक बैट्समैन गॉर्डन ग्रीनिज़ को बोल्ड कर इंडिया को पहला विकेट दिलाया था. उस मैच में उन्होंने कुल दो विकेट लिए थे. फिल्म में उनका रोल करने जा रहे हैं एमी विर्क. एमी ‘अंग्रेज’, ‘लॉन्ग लाची’ और ‘किस्मत’ जैसी पंजाबी फिल्मों में काम कर चुके हैं. सिंगर भी हैं. उनके 'ज़िंदाबाद यारियां', 'किस्मत' और 'वंग दा नाप' जैसे गाने खूब सुने गए.

बलविंदर सिंह संधू के रोल में पंजाबी सिंगर-एक्टर एमी विर्क.
# सैय्यद किरमानी-

1983 वर्ल्ड कप के बेस्ट विकेटकीपर सैय्यद किरमानी.
इंडियन टीम के विकेटकीपर और लोअर ऑर्डर बैट्समैन. सय्यद विकेट पर लंबे समय तक टिके रहने के लिए जाने जाते थे. वर्ल्ड कप में जिंबाब्वे के खिलाफ नौवें विकेट के लिए कपिल देव के साथ मिलकर 126 रनों की अटूट पार्टनरशिप की थी. इसमें सैय्यद का योगदान सिर्फ 26 रनों का था. 1983 वर्ल्ड कप में टूर्नामेंट के बेस्ट विकेटकीपर का चुने गए थे. फिल्म में इनका रोल करेंगे साहिल खट्टर. साहिल को हमने यूट्यूब पर 'बीइंग इंडियन' चैनल के वीडियोज़ और टीवी पर 'डांस इंडिया डांस' और 'इंडियाज़ गॉट टैलेंट' जैसे शोज़ को होस्ट करते देखा है.

सैय्यद किरमानी के रोल में साहिल खट्टर.
# कीर्ति आज़ाद-

इंडिया के पहले वर्ल्ड कप विनिंग का टीम का हिस्सा थे, अब नेता हैं.
दाहिने हाथ के तेज तर्रार बैट्समैन और ऑफ स्पिन बॉलर. वर्ल्ड कप में चुना गया सबसे सरप्राइज़िंग नाम. क्योंकि इनका डेब्यू 1980-81 ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दौरे पर हुआ किया था. अच्छा परफॉर्म नहीं करने के बावजूद वर्ल्ड कप टीम में चुन लिए गए. इंग्लैंड के खिलाफ हुए सेमी-फाइनल में इयान बॉथम को बोल्ड कर सनसनी फैला दी थी. फिल्म में इनका रोल दिनकर शर्मा करेंगे. दिनकर नेटफ्लिक्स सीरीज़ ‘डेल्ही क्राइम’ और कुछ शॉर्ट फिल्मों में नज़र आ चुके हैं.

कीर्ति आज़ाद के रोल में दिनकर शर्मा.
# संदीप पाटिल-

वर्ल्ड कप सेमी-फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ बैटिंग करते संदीप पाटिल.
टीम के मिडल ऑर्डर बैट्समैन थे. वर्ल्ड कप फाइनल में उन्होंने ऑलमोस्ट रन अ बॉल इनिंग खेली थी. उन्होंने 29 गेंदों पर 27 रन बनाए थे. फिल्म में संदीप पाटिल का रोल उनके बेटे चिराग पाटिल करने जा रहे हैं. चिराग एक्टर हैं. वो मराठी फिल्मों में एक्टिव भी हैं. 2016 में वो 'एक नंबर' नाम के एक मराठी टीवी शो और 'वज़नदार' नाम की मराठी फिल्म में काम कर चुके हैं.

फिल्म में संदीप पाटिल का रोल उनके बेटे चिराग पाटिल कर रहे हैं.
# दिलीप वेंगसरकर-

कर्नल उर्फ दिलीप वेंगसरकर. वेंगसरकर तकरीबन 21 महीने बैट्समेन रैंकिंग में 1 नंबर पर रहे थे.
इन्हें सुनील गावस्कर के बाद इंडिया का सबसे शानदार बैट्समैन माना जाता था. लेकिन इन्हें वर्ल्ड कप में सिर्फ दो मैच खेलने के मौका मिला. वेस्ट इंडीज़ के खिलाफ मैल्कम मार्शल की गेंद पर इन्हें चोट लग गई और वो बीच मैच में रिटायर्ड हर्ट होकर ड्रेसिंग रूम में लौट गए. सेमी-फाइनल के लिए फिट थे लेकिन टीम में जगह नहीं थी. वर्ल्ड कप फाइनल से भी बाहर रखा गया. फिल्म में दिलीप का रोल आदिनाथ कोठारे करेंगे. कोठारे मराठी एक्टर हैं. इन्होंने ‘सतरंगी रे’ और ‘अनवत्त’ जैसी मराठी और ‘डियर डैड’ जैसी हिंदी फिल्म में काम कर चुके हैं.

दिलीप वेंगसरकर के रोल में मराठी एक्टर आदिनाथ कोठारे.
# रोजर बिन्नी-

रोजर बिन्नी अपने टाइम के शानदार ऑल राउंडर्स में गिने जाते थे.
राइट हैंड फास्ट बॉलर थे. बैटिंग भी दाहिने हाथ से ही करते थे. वर्ल्ड कप में ये इंडियन बॉलिंग के लिए तुरुप का इक्का साबित हुए. रॉजर ने पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा 18 विकेट्स लिए थे. 83 फाइनल्स में इन्होंने क्लाइव लॉयड जैसे खतरनाक बैट्समैन को कपिल देव के हाथों कैच आउट कराया था. मैच में ये उनका इकलौता विकेट था. फिल्म में उनका रोल निशांत दहिया करेंगे. निशांत ‘मुझसे फ्रांडशिप करोगे’, ‘टिटू एमबीए’, ‘मेरी प्यारी बिंदु’ और ‘केदारनाथ’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं.

रोजर बिन्नी के रोल में निशांत दहिया.
# सुनील वॉल्सन-

यशपाल शर्मा के साथ सुनील वॉल्सन. इन्हें वर्ल्ड कप टीम में जगह मिली लेकिन स्कॉड में नहीं आ पाए.
राइट हैंड बैट्समैन और लेफ्ट हैंड मीडियम पेस बॉलर. सुनील वर्ल्ड कप खेलने गई इंडियन स्कॉड के एकमात्र प्लेयर थे, जिन्हें वर्ल्ड कप में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला. फिलहाल वो आईपीएल में डेल्ही कैपिटल्स की टीम के मैनेजर हैं. फिल्म में उनका रोल करेंगे आर. बद्री. बद्री मलयाली भाषा की फिल्मों एक्टर हैं. वो ‘सिनेमा कंपनी’ और ‘मिसेज लेखा थरूर कानुंथु’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं.

सुनील वॉल्सन के रोल में आर. बद्री.
# पीआर मान सिंह-

वर्ल्ड कप जीतने के बाद देश की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से मिलते कपिल देव के साथ मैनेजर मान सिंह.
जो टीम वर्ल्ड कप जीती, उस टीम के मैनेजर. बताया जाता है कि मान सिंह ने इस टूर्नामेंट को जीतने में इंडियन टीम की बहुत मदद की थी. कैसे? ये फिल्म में देखने मिलेगा. इस कैरेक्टर को प्ले करेंगे पंकज त्रिपाठी. पंकज को हमने 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' और 'न्यूटन' जैसी फिल्मों में देखा है. आखिरी बार ऋतिक के साथ 'सुपर 30' में दिखे थे. इसके अलावा 'सेक्रेड गेम्स' और 'मिर्ज़ापुर' जैसी पॉपुलर वेब सीरीज़ का भी हिस्सा रह चुके हैं.

पीआर मान सिंह के रोल में पंकज त्रिपाठी.
इनके अलावा इस फिल्म से वेस्ट इंडियन बॉलर मैल्कम मार्शल के बेटे माली मार्शल भी जुड़े हुए हैं. दीपिका पादुकोण फिल्म में कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया के रोल में दिखाई देंगे. साथ ही वो इस फिल्म से बतौर प्रोड्यूसर भी जुड़ी हैं. फिल्म के अधिकतर हिस्सों की शूटिंग इंग्लैंड में हुई है क्योंकि 1983 वर्ल्ड कप वहीं हुआ था. फिल्म को जून 2019 से 100 दिन लंबे शेड्यूल में इंग्लैंड में शूट किया गया है. इस दौरान कबीर खान एंड टीम ने ग्लासगो, लंदन, एडिनबर्ग, केंट में मौजूद क्रिकेट ग्राउंड्स पर शूट किया. फिल्म के कुछ हिस्से लॉर्ड्स और द ओवल जैसे ग्राउंड्स पर शूट किए जाने की भी खबरें हैं. 25 जनवरी, 2019 को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम से फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज़ किया गया. फिल्म '83' हिंदी, तमिल और तेलुगू में 10 अप्रैल, 2019 को रिलीज़ होगी.

वीडियो देखें: सेक्रेड गेम्स का बंटी बता रहा है इस वेब शो से जुड़ी कुछ मस्त बातें