The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • 8 Things about Akshay Kumar film Toilet Ek Prem Katha

अक्षय कुमार की उस फिल्म की 8 बातें जिसका नाम सुनकर प्रधानमंत्री हंस पड़े

भला कोई दूजी फिल्म ऐसी देखी है जिसमें हीरो का ब्याह भैंस से होता हो.

Advertisement
pic
6 जुलाई 2017 (अपडेटेड: 5 जुलाई 2017, 04:39 AM IST)
Img The Lallantop
फिल्म के एक दृश्य में अक्षय कुमार.
Quick AI Highlights
Click here to view more

#1. इसका नाम 'टॉयलटः एक प्रेमकथा' है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के तहत भारत के हर घर में शौचालय बनाने के संदेश पर आधारित है.

अक्षय ने मई में दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी. अपनी फोटो शेयर करके उन्होंने लिखा था, "पीएम से मिला और उन्हें अपनी आने वाली फिल्म 'टॉयलट..' के बारे में बताने का अवसर मिला. फिल्म का नाम सुनने भर से उनके चेहरे पर जो स्माइल आई उसने मेरा दिन बना दिया." फिर प्रधानमंत्री ने भी लिखा, "मिलकर खुशी हुई. शुभकामनाएं."
प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करते हुए अक्षय. (फोटोः ट्विटर)
प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करते हुए अक्षय. (फोटोः ट्विटर)

#2. अक्षय इसमें केशव नाम के युवक का रोल कर रहे हैं जो मथुरा में रहता है.

उसे जया नाम की लड़की से प्यार हो जाता है जिसका रोल भूमि पेडनेकर ने किया है. कहानी सच्ची खबरों से प्रेरित है. केशव और जया में प्यार हो जाता है. शादी भी हो जाती है. लेकिन ससुराल में पहली ही सुबह जब जया को पता चलता है कि घर में टॉयलट नहीं है और उसे गांव की बाकी सब औरतों के साथ खुले में शौच जाना होगा तो वो बिफर जाती है. जया ससुराल में रुकने से मना कर देती है, वो अब तभी लौटेगी जब घर में टॉयलट बना होगा. अब केशव ऐसा कर पाए इस राह में अड़चन है उसके अपने पिता और गांव के लोगों की पिछड़ी हुई सोच है. लेकिन वो भी मन बना चुका है कि गांव में स्वच्छता स्थापित करके ही रहेगा.
'टॉयलटः एक प्रेमकथा' का ट्रेलरः

#3. इस हल्की-फुल्की लव स्टोरी और कॉमेडी को नीरज पांडे प्रोड्यूस कर रहे हैं.

जो इससे पहले अक्षय को लेकर ही 'बेबी', 'स्पेशल 26', 'नाम शबाना' जैसी फिल्में बना चुके हैं. डायरेक्टर के तौर पर श्री नारायण सिंह की ये पहली है जो इससे पहले फिल्म एडिटर रहे हैं. अक्षय और भूमि पेडनेकर के अलावा 'जय हो' और 'वजह तुम हो' जैसी फिल्मों की एक्ट्रेस सना ख़ान और 'प्यार का पंचनामा' फेम दिव्येंदु शर्मा भी इस फिल्म में हैं. वहीं नीरज की हर फिल्म में काम करने वाले अनुपम खेर 'टॉयलट..' में काका का रोल कर रहे हैं.
अनुपम खेर और भूमि पेडनेकर फिल्म के सेट पर. (फोटोः ट्विटर)
अनुपम खेर और भूमि पेडनेकर फिल्म के सेट पर. (फोटोः ट्विटर)

#4. पिछले साल 6 नवंबर को मथुरा के बरसाना में इसकी शूटिंग शुरू हुई थी.

उत्तर प्रदेश के ही नंदगांव में भी 'टॉयलटः एक प्रेमकथा' का शूट चला था. वहां के सेट पर एक बार अक्षय हैलीकॉप्टर उड़ाकर गए थे. चार महीने पूरे होने से पहले ही इस साल 21 फरवरी को इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली गई.
akiki

#5. अक्षय कुमार ने 6 अप्रैल को इसका प्रचार शुरू कर दिया था.

वे उस दिन मध्य प्रदेश सरकार के साथ मिलकर अपनी फिल्म और प्रधानमंत्री के 'स्वच्छ भारत अभियान' का प्रमोशन करते नजर आए. उन्होंने खरगौन ज़िले में एक सरकारी कार्यक्रम में टॉयलट खोदी. इससे पहले उन्होंने 'सोच और शौच' नाम से भी अपना वीडियो ट्वीट किया था जिसमें ग्रामीण भारत में घरों में शौचालय न होने से महिलाओं और बच्चियों को होने वाली समस्याओं के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि लोग कहेंगे वे फिल्म प्रमोट करने के लिए वीडियो बनाकर बोल रहे हैं और ये सही है क्योंकि वे चाहते हैं ऐसी बातों का प्रमोशन हो.

#6. स्वतंत्रता दिवस वाले वीकेंड में 11 अगस्त को फिल्म रिलीज होगी.

खास ये है कि इसी डेट पर पहले शाहरुख की इम्तियाज अली के निर्देशन वाली 'जब हैरी मेट सेजल' रिलीज होने वाली थी जिसमें वो टूरिस्ट गाइड बने हैं जिसे गुजराती अनुष्का शर्मा के कैरेक्टर से प्यार हो जाता है. दोनों स्टार्स की फिल्मों की टक्कर को ट्रेड एनेलिस्ट बेचैनी से देख रहे थे. कोई डेट छोड़ने को तैयार नहीं था. इससे पहले दो बार ये दोनों बॉक्स ऑफिस पर टकरा चुके थे. शाहरुख की 'वीर ज़ारा' (2004) और 'डॉन' (2006) के सामने अक्षय की 'ऐतराज' और 'जान-ए-मन' रिलीज हुई थीं. हालांकि अब शाहरुख की फिल्म एक हफ्ते पहले 4 अगस्त को रिलीज हो रही है.

#7. राकेश मेहरा भी एक फिल्म बना रहे हैं जिसमें और 'टॉयलट: एक प्रेमकथा' में समानताएं हैं.

दोनों ही फिल्म प्रधान मंत्री के स्वच्छ भारत मिशन के संदेश को प्रमोट करती हैं. दोनों ही फिल्मों में केंद्रीय पात्र अपने घर में टॉयलट बनाते हैं. दोनों ही पात्रों का नाम कृष्ण का पर्याय है. मेहरा की फिल्म का नाम 'मेरे प्यारे प्रधान मंत्री' है. ये कहानी एक आठ साल के बच्चे कन्हैया की है जो अपनी मां के लिए घर में टॉयलट बनवाता है.
फिल्म के गाने 'बखेड़ा' का वीडियोः

#8. ये अक्षय कुमार और अनुपम खेर की साथ में 20वीं फिल्म होगी.

अक्षय की डेब्यू फिल्म 'दीदार' (1992) तक में अनुपम ने काम किया था जो सिलसिला इस साल तक जारी है. इन्होंने 'सैनिक', 'अफलातून', 'तू चोर मैं सिपाही', 'कीमत', 'धड़कन', 'जानेमन', 'स्पीडी सिंग्स', 'देसी बॉयज़', 'द शौकीन्स', 'बेबी', 'स्पेशल 26' में भी साथ काम किया है. अक्षय ने इसे मौके पर अनुपम को लिखा था, "वो इंसान जिसने न जाने कितनों को पोषित किया और मेरे पूरे करियर में बच्चे की तरह मेरा ख़याल रखा. आपके लिए प्यार और दुआएं अनुपम खेर जी, आपका बेबी - एके."
Also READ: राज कुमार के 42 डायलॉगः जिन्हें सुनकर विरोधी बेइज्ज़ती से मर जाते थे!
नेहरू से लेकर नरेंद्र मोदी तकः इन 7 प्रधान मंत्रियों को आपने फिल्मों में नोटिस किया?
वो एक्टर, जिनकी फिल्मों की टिकट लेते 4-5 लोग तो भीड़ में दबकर मर जाते हैं
6 विवादित फिल्में जिनमें धाकड़ औरतें देख घबरा गया सेंसर बोर्ड
बाहुबली-2 से पहले साउथ की इन हिंदी फिल्मों ने की थी खूब कमाई
आपने किसे देखा था भीगी साड़ी में ज़ीनत अमान को या भगवान शिव को?
अजय देवगन की फिल्मों के 36 गाने जो ट्रक और टैंपो वाले बरसों से सुन रहे हैं
कुरोसावा की कही 16 बातें: फिल्में देखना और लिखना सीखने वालों के लिए विशेष
लैजेंडरी एक्टर ओम प्रकाश का इंटरव्यू: ऐसी कहानी सुपरस्टार लोगों की भी नहीं होती!
जिसे हमने एडल्ट कचरा समझा वो फिल्म कल्ट क्लासिक थी
 

Advertisement

Advertisement

()