तमिलनाडु के तिरुपुर में लोगों ने सब इंस्पेक्टर को घेर लिया. और धावा बोल दिया.पता है क्यों? उसने 8 महीने के बच्चे पर लाठी चला दी थी. शनिवार की बात है. शाम कावक्त था. सब इंस्पेक्टर 'गणेश डिपार्टमेंटल स्टोर' में गया. एक दम हाथी की तरहमदमस्त. जाते ही पुलिसगिरी झाड़ने लगा. और ग्राहकों से भी बदसलूकी करने लगा. SI कीनजर कैश काउंटर पर खड़ी एक औरत पर पड़ी. सामान का हिसाब-किताब कर रही थी. उसकी गोदमें उसका 8 महीने का बच्चा था. वो उस औरत के पास गया और पूछले लगा कि इस वक्त वोस्टोर में कर क्या रही है. औरत ने पुलिस वाले की बात को सुनकर इग्नोर किया. और कुछनहीं बोली. इसपर उसने उसे मारने के लिए अपनी लाठी उठाई. और चला दी. पर वो औरत कोलगने के बजाए उसके 8 महीने के बच्चे को जा लगी. थोड़ी ही दूर पर औरत का बीमार पतिखड़ा था. वो लगा उस SI को मारने. इतना होना था और लोगों ने जमावाड़ा लगा दिया. औरपुलिसवाले पर हमला बोल दिया. बाद में पुलिस को इसकी खबर दी गई. मौके पर आई पुलिस नेपहले भीड़ को हटाया और शांत रहने को कहा. पर लोगों ने उस पुलिसवाले के खिलाफ सख्तएक्शन लेने की मांग की. हार कर पुलिस को भीड़ की बात माननी पड़ी. बच्चे को मारने कावीडियो तो नहीं है पर बाद में जो लोगों ने उसका घेराव किया है उसका है. देख लो.https://www.youtube.com/watch?v=BTSpH9au9SE&feature=youtu.be