प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थक की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या के मामलेमें नया ट्विस्ट आ गया है घटना तमिलनाडु के तंजावुर के ओरथनाडु की है. मीडियारिपोर्ट्स में पहले कहा गया था कि डीएमके-कांग्रेस गठबंधन के कथित समर्थक ने पीएममोदी के समर्थक 75 वर्षीय बुजुर्ग पर बहस के दौरान हमला कर दिया था. लेकिन अबपुलिस ने इस मामले में नया खुलासा किया है. आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने बताया कि आरोपीगोपीनाथ को गिरफ्तार कर लिया गया है. शनिवार 13 अप्रैल को गोविंदराजनएआईएडीएमके-भाजपा गठबंधन के लिए वोट मांग रहे थे. वह अन्नाद्रमुक के संस्थापकस्वर्गीय एम रामचंद्रन के प्रशंसक थे. वह घूम-घूम कर पीएम मोदी और जयललिता कीपार्टी के लिए चुनाव प्रचार करते थे. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों में बहस हुई.आरोप है कि गोपीनाथ ने उनको पीटा जिससे वह गिर गए और बेहोश हो गए. मौके पर ही उनकीमौत हो गई. आरोपी गोपीनाथ को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तारी के बादउसे अदालत में पेश किया गया. बाद में उसे जेल भेज दिया गया. पुलिस का कहना है किगोपीनाथ डीएमके-कांग्रेस गठबंधन का समर्थक बताया जा रहा है. दूसरे चरण में होना हैचुनाव तमिलनाडु में 18 अप्रैल को दूसरे चरण के तहत मतदान होना है. यहां लोकसभा की39 सीटें हैं. लोकसभा चुनाव के साथ ही राज्य की 18 विधानसभा सीटों पर भी चुनावहोंगें.एनडीए में अन्नाद्रमुक 20, भाजपा 5, पीएमके 7 और डीएमडीके 4 सीटों पर चुनावलड़ रही है. यूपीए में द्रमुक 20, कांग्रेस 9, लेफ्ट 4, वीसीके 2 और एमडीएमके,आईजेके, मुस्लिम लीग और केडीएमके 1-1 सीट पर चुनाव लड़ रही हैं. 2014 के लोकसभाचुनाव में अन्नाद्रमुक ने 39 में से 37 सीटें जीती थीं. वहीं एक एक सीट बीजेपी औरपीएमके को मिली थीं. एआईएडीएमके की सबसे बड़ी नेता और राज्य की पूर्व मुख्यमंत्रीजयललिता अब इस दुनिया में नहीं है. पार्टी पहली बार उनकी गैर मौजूदगी में चुनाव लड़रही है. दूसरी ओर डीएमके के नेता करुणानिधि भी अब इस दुनिया में नहीं है. दोनोंपार्टियां नए नेतृत्व में चुनाव लड़ रही हैं.--------------------------------------------------------------------------------''मोदी जी चले जाएंगे तो भारत का सूर्य अस्त हो जाएगा, जैसे पृथ्वीराज चौहान के बादहुआ था''