The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • 74 Pak pilgrims denied visa for a visit to Indian shrine

इंडिया ने रोका 74 पाकिस्तानियों का वीजा

आगरा आना चाहते थे एक दरगाह पर जियारत के लिए. पठानकोट के साइड इफेक्ट हैं ये?

Advertisement
pic
12 जनवरी 2016 (अपडेटेड: 11 जनवरी 2016, 04:47 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
74 पाकिस्तानी जायरीन तैयार हुए तीर्थयात्रा पर इंडिया आने के लिए. यहां आगरा के पास सूफी संत हाफिज अब्दुल्ला शाह की दरगाह पर जियारत करने का प्लान था. 11 से 18 जनवरी को यहां सालाना मेले में शामिल होने वाले थे. लेकिन इंडिया का वीजा नहीं मिलने से उनका आना कैंसिल हो गया है. वीजा डिपार्टमेंट ने इसकी वजह प्रोसीजर में गड़बड़ी बताई है. पाकिस्तान हाई कमीशन के प्रवक्ता मंजूर अली मेमन बोले हैं कि देश के अलग अलग हिस्सों से आ रहे थे ये लोग. वीजा न मिलने से ये लोग काफी अपसेट हैं, दुखी हैं. 1974 तीर्थयात्री प्रोटोकॉल के तहत दोनों देशों का करार है. कि इस काम के लिए वीजा देने में आनाकानी नहीं करेंगे. तब से पाकिस्तान की तरफ से ऐसी कोई गड़बड़ नहीं हुई है. एक शंका ये है कि पठानकोट पर हुए हमले की वजह से माहौल खट्टा हो गया है. उसी चक्कर में तीरथ व्रत में भी अड़ंगे लग रहे हैं. उधर की सरकार इन आतंकियों पर कुछ एक्शन ले तो बात आगे बढ़े. नहीं तो हर तरह के रिश्तों पर गाली और गोली ही भारी पड़ती रहेगी.

Advertisement

Advertisement

()