केंद्र सरकार की बीते कुछ महीनों में तमाम वजहों से आलोचना हुई है. लेकिन इस नए सर्वे से प्रधानमंत्री मन-भर मुस्कुरा सकते हैं. इसके मुताबिक देश के 70 परसेंट लोग चाहते हैं कि नरेंद्र मोदी अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद दोबारा भारत के प्रधानमंत्री बनें.
1
यह सर्वे सेंटर फॉर मीडिया स्टडीज ने किया है. इसके मुताबिक 70 परसेंट लोग नरेंद्र मोदी को 2024 तक प्रधानमंत्री देखना चाहते हैं और 62 फीसदी लोग उनकी परफॉर्मेंस से संतुष्ट हैं.
2
हालांकि 50 फीसदी लोगों ने माना है कि मोदी के आने के बाद से देश की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है.
3
15 परसेंट लोग मानते हैं कि मोदीराज के दो सालों में हालात और भी खराब हुए हैं.
4
43 फीसदी मानते हैं कि मोदी सरकार ने जो वंचितों-गरीबों के लिए जो पॉलिसी और स्कीम बनाई हैं, उनका फायदा गरीबों को नहीं मिल रहा है.
5
सर्वे में मोदी कैबिनेट की परफॉर्मेंस के बारे में भी सवाल किए गए. ज्यादातर लोगों ने सुषमा स्वराज, राजनाथ सिंह, सुरेश प्रभु, मनोहर पर्रिकर और अरुण जेटली के काम को सराहा. लेकिन रामविलास पासवान, बंडारू दत्तात्रेय, जेपी नड्डा, प्रकाश जावड़ेकर और राधामोहन सिंह के काम पर नाखुशी जाहिर की.
6
स्मृति ईरानी की परफॉर्मेंस को ज्यादातर लोगों ने ऐवरेज बताया.
7
मंत्रालयों का काम चार पैरामीटर के आधार पर आंका गया- मीडिया प्रेजेंस, सोशल मीडिया पर एक्टिविटी, MP फंड के इस्तेमाल और लोगों की राय.
8
यह सर्वे 15 प्रदेशों के 4 हजार लोगों पर किया गया. शहरी और ग्रामीण दोनों आबादी के लोग शामिल हुए.