The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • 70 policemen are fined among 155 other people who challan during a traffic rules drive gurugram

गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने 150 चालान काटे, आधे 'घरवालों' के निकले!

चालान कटाने वालों में 50% पुलिसवाले!

Advertisement
Gurugram Police Challan
गुरुग्राम पुलिस ने चालान काटे, आधे पुलिसवाले निकले!
pic
रवि पारीक
3 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 3 नवंबर 2022, 04:30 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

ट्रैफिक रूल्स और चालान से जुड़ी एक खबर हरियाणा (Haryana Viral News) से सामने आई है. यहां दिल्ली से सटे गुरुग्राम (Gurugram) में पुलिस ने यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ अभियान चलाया. इसमें बुधवार (2 नवंबर) को 155 लोगों के चालान काटे गए. ये लोग किसी ना किसी तरह से ट्रैफिक नियमों (Gurugram Traffic Rules News) का उल्लंघन कर रहे थे. इनमें दोपहिया के अलावा चौपहिया वाहन भी शामिल रहे. ये आम खबर है. अब आप सोच रहे होंगे कि इसमें वायरल होने जैसा क्या है?

वायरल होने वाला ट्विस्ट ये है कि ट्रैफिक पुलिस ने जिन 155 लोगों के चालान काटे हैं, उनमें से 70 तो पुलिसवाले ही हैं. यानी करीब रूल्स तोड़ने वालों में 50 फीसदी पुलिसवाले थे. इनमें से एक चालान सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) की कार चलाने वाले ड्राइवर का भी काटा गया. उसने सीट बेल्ट नहीं पहना था. इस खबर में लोगों ने दो एंगल निकाल लिए. कुछ ने कहा, इस बात से पता लगता है कि आम लोगों को कानून की सीख देने वाली पुलिस खुद कानून का पालन नहीं करती है. वहीं कुछ लोगों ने कहा, पुलिस ने ये संदेश दिया है कि उनकी नजर में हर कानून तोड़ने वाला बराबर है. फिर वो आम आदमी हो या फिर खुद पुलिस.

Image embed

आजतक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उनकी पूरी टीम ने करीब चार घंटे तक पुलिस लाइन, पुलिस आयुक्त कार्यालय और स्थानीय अदालत के पास ये कैंपेन चलाया. इस दौरान कुल 155 चालान जारी किए गए. इन नियम तोड़ने वालों में 70 पुलिसकर्मी भी शामिल थे. लोग तो इस मामले पर अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

देखें वीडियो- कानपुर में ऑटोवाले का 22 हजार का चालान काट दिया!

Advertisement

Advertisement

()