ये हैं पाकिस्तान के 7 'कंटोपातोड़' पॉप सिंगर
भाई-बहन साहेब, इन सिंगर्स के गानों को हेडफोन में लगा डाला तो लाइफ हो जाएगी झिंगालाला.
Advertisement

फोटो - thelallantop
अपनी आवाज से सुरीला जादू करने का हुनर अल्लाह सबको नवाजे. हमारी फिल्मों में धूम-धड़ाके से भरे आइटम नंबर और गाने तो आपने खूब सुने और देखे होंगे. पर क्या आप मखमली मगर रॉकिंग झाबड़ आवाज वाले पाकिस्तानी पॉप सिंगर्स के बारे में जानते हैं. अजी हम आतिफ असलम, अली जफर, इमरान खान की बात नहीं कर रहे हैं. इन 'सितारों' के आगे जहां और भी हैं. जानिए उन पाकिस्तानी पॉप सिंगर्स के बारे में, जिनकी आवाज से दिल में होती है अजब सी धमक...1. कुर्रतुलैन बलोच (QB): 'तर्क-ए-ताल्लुकात पर रोया न तू न मैं, लेकिन ये क्या कि चैन से सोया तू न मैं.' मुल्तान में जन्मी QB. उम्र 27 साल. इंडिया पाकिस्तान दोनों मुल्कों का फेमस सीरियल 'हमसफर' का टाइटल ट्रैक 'वो हमसफर था' गाना गाया. मशहूर हुईं. करकश आवाज की QB ने कई हिट गाने दिए. 7 बड़े अवॉर्ड जीत चुकी हैं. 'धमक, अंखियां नू रैन दे' QB के कुछ हिट सॉन्गस हैं. https://www.youtube.com/watch?v=Ow4m34q8dCY 2. मीशा शफी: जिसकी आवाज के साए कतरों की तरह कानों में दिलदार शबनम गिराएं. समझिए वो मीशा का आवाज है. मीशा शफी पाकिस्तान के अलावा इंडिया में भी लोगों के वस्ल और हिज्र की यादों को अपनी आवाज से सुरमई बना देती हैं. लाहौर में जन्मी मीशा अब कभी पाकिस्तान तो कभी अमेरिका में रहती हैं. सिंगिंग के अलावा मीशा फिल्मों में भी काम करती हैं.

फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' में फरहान के साथ मीशा
मीशा शफी बॉलीवुड फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' में भी नजर आई थीं. कोक स्टूडियो में मीशा के गाए गानों की हिट्स लाखों में हैं. दश्त-ए-तन्हाई, चोरी-चोरी, इश्क आप भी अवल्ला मीशा के हिट गानों में से एक है. https://www.youtube.com/watch?v=tYB-6i_q4sU 3. फरहान सईद: 'जुदा होके भी तू मुझमें कहीं बाकी है.' कलयुग फिल्म का गाना को सुना ही होगा. ये गाना पाकिस्तान के 'जल' बैंड का था. इस 'जल' बैंड से ही आतिफ असलम ने शुरुआत की थी.

इसी बैंड में एक बंदा और था, जिसने सुरों का खिलाड़ था, फरहान सईद. आतिफ की तरह फरहान भी बैंड से अलग हो लिए. बूंद, आदत, सजनी पास बुलाओ न, फरहान के हिट गाने हैं. 31 साल के फरहान लाहौर में रहते हैं. https://www.youtube.com/watch?v=qYSgCb2ibLY
4. हदीका कियानी: 'हाजी लोग मक्के नू जान्दे मेरा रांझा माही मक्का, नी मैं कमली आ.' 20 साल से सिंगिंग कर रही हैं हदीका. रावलपिंडी में रहती हैं. अपनी आवाज की वजह से पाकिस्तान में हदीका को 'तमगा-ए-इम्तियाज' से नवाजा गया. 1995 में आई पहली एलबम 'रौशनी' के लिए बेस्ट फीमेल सिंगर अवॉर्ड मिला. हदीका का हाल ही में कोक स्टूडियो में गाना 'कमली' यू-ट्यूब पर जमकर हिट रहा. https://www.youtube.com/watch?v=9oGSq6iGSjQ
5. सनम मारवी: पाकिस्तानी सिंगर. पंजाबी और सिंधी में गाती हैं. यार वेखो जइसे गानों से कोक स्टूडियो में माहौल को सूफियाने की तरफ ले गईं. मंजिल-ए-सूफी भी गाया. कोक स्टू़डियो में 'कोई लब्दा' गाना गाया, इस गाने की वजह से सनम के फैन्स की भीड़ में सरहद पार से भी लोग जुड़ गए.

भारतीय सिंगर रेखा भारद्वाज के साथ अमन की आशा में भी गाना गाया था. करीब 28 साल की सनम तीन बच्चों की मां भी हैं. https://www.youtube.com/watch?v=wUDpqMdMxTo
6. बिलाल खान: 2009 में पहली एलबम आई थी 'उम्मीद'. लाहौर यूनिवर्सिटी से बीएससी की पढ़ाई. कई अवॉर्ड्स मिले. पर लोकप्रिय हुए कोक स्टूडियो के आने के बाद. 'तो क्या हुआ, लम्हा' गानों से पहचान मिली.

बिलाल आतिफ, अली जफर, इमरान खान के साख गाना गा चुके हैं. उम्र कम है पर करियर और फैन्स की तादाद तेजी से आगे बढ़ रही है. https://www.youtube.com/watch?v=ri-4kVH7MOE
7. नूरी: रॉक बैंड है पाकिस्तान का. अली नूर और अली हमजा दो भाई हैं. इस वक्त बैंड का रॉकिंग जिम्मा यही दो भाई संभाल रहे हैं. 21 वीं सदी के पॉप रेव्लोयूशन ऑफ पाकिस्तान के लिए नूरी की तारीफ की जाती है.

कोक स्टूडियो में गाते हैं. हचककर सुने जाते हैं. पसंद किए जाते हैं न सिर्फ पाकिस्तान में, बल्कि भारत समेत दूसरे मुल्कों में भी. 'सारी रात' नूरी के मस्त गानों में से एक है.
https://www.youtube.com/watch?v=YjehYh8N1iY

.webp?width=60)

