सर्जिकल स्ट्राइक में भले न पता लगा हो कि LOC के पार जाकर सेना ने कितनों को मारडाला, लेकिन इस बार पक्का पता है. पाकिस्तान की तरफ से सीज़फायर का उल्लंघन हुआ.भारत ने जोरदार जवाब दिया और पाकिस्तान के 7 रेंजर्स खत्म हो गए. शुक्रवार कोजम्मू-कश्मीर के हीरानगर सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर का उल्लंघन हुआ.हीरानगर की बोबिया पोस्ट पर पाकिस्तान की तरफ से खूब गोलीबारी हुई, जिसमें बीएसएफका एक जवान घायल हुआ. जिसके बाद भारत ने तगड़ा जवाब दिया. सर्जिकल स्ट्राइक के बादउस इलाके में इतना खून पहली बार बहा है. सर्जिकल स्ट्राइक को तो पाकिस्तान ने नकारदिया था. अब अपने रेंजर्स की मौत पर वो क्या करेगा, ये बाद में पता चलेगा. सर्जिकलस्ट्राइक के बाद से 30 से ज्यादा बार पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन होचुका है. इस पर पाकिस्तान ने भारतीय उच्चायुक्त को तलब किया था। इसपर भारतीय विदेशमंत्रालय ने कहा था कि पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की कोशश के बाद गोलीबारी की गईथी.आमतौर पर पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर का उल्लंघन करके इतनी गोलीबारी तभी की जातीहै, जब उसकी आड़ में आतंकवादियों को भारत में घुसाना हो. उड़ी हमले के बाद सर्जिकलस्ट्राइक और उस पर पाकिस्तान में मची छीछालेदर के बाद आतंकवादी भारत में घुसने कीफिराक में होंगे.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ लो:पर्रिकर ने माने पहले के ऑपरेशन और बता गए मोदी मनमोहन के बीच का अंतरफिलहाल नहीं जारी होंगे सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत!जटायु एंटी-टेरर कमांडो, तो हनुमान पहले मानव-ड्रोन! राइट ब्रो?लीजिए पढ़िए, आर्मी के सर्जिकल स्ट्राइक का एक-एक मिनट का खुलासा हो गया है