The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • 7 7 Magnitude Earthquake Hits Japan Northern Iwate State Government Issued Tsunami Advisory

जापान में सुनामी का अलर्ट, 7.7 तीव्रता के झटकों के बाद 'मेगा भूकंप' की चेतावनी

कुजी इवाते राज्य में आए भूकंप पर जापान सरकार के वरिष्ठ प्रवक्ता मिनोरू किहारा ने राजधानी टोक्यो में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने पत्रकारों को बताया कि इस प्राकृतिक आपदा में कि किसी के हताहत होने या बड़े नुकसान की घटना को रिपोर्ट नहीं मिली है.

Advertisement
pic
20 अप्रैल 2026 (पब्लिश्ड: 10:40 PM IST)
Japan Earthquake
जापान में भूकंप आने के बाद सरकार ने सुनामी का अलर्ट जारी किया. (फोटो- आज तक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

जापान के उत्तर-पूर्वी समुद्री तट पर सोमवार, 20 अप्रैल को 7.7 तीव्रता का भूकंप आया. बाद में जापान के मौसम विभाग के अधिकारियों ने नागरिकों को तटीय इलाकों से दूर सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी. अधिकारियों को आशंका है कि भूकंप की वजह से 3 मीटर ऊंची लहरों वाली सुनामी आ सकती है. यह भूकंप राजधानी टोक्यो से सैकड़ों किलोमीटर दूर कुजी इवाते राज्य में प्रशांत महासागर में आया. 

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय समय के हिसाब से भूकंप शाम के करीब 4:53 मिनट पर आया था. भूकंप आने के करीब 2 घंटे के बाद 80 सेंटीमीटर तक ऊंची सुनामी की लहरें देखी गई थीं. इसकी वजह से अधिकारियों ने सुनामी का बड़ा अलर्ट जारी किया था लेकिन बाद में कम खतरे की आशंका में इसे सिर्फ एक सलाह के तौर पर जारी कर दिया गया. कुजी इवाते राज्य में आए भूकंप पर जापान सरकार के वरिष्ठ प्रवक्ता मिनोरू किहारा ने राजधानी टोक्यो में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. 

इस दौरान उन्होंने पत्रकारों को बताया कि इस प्राकृतिक आपदा में कि किसी के हताहत होने या बड़े नुकसान की घटना की रिपोर्ट नहीं मिली है. जापान के सरकारी न्यूज चैनल NHK के मुताबिक, ओत्सुची और कामाईशी सहित कई बंदरगाहों और कस्बों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर चले जाने के लिए आदेश जारी कर दिया गया है. क्योंकि, साल 2011 में आए भयंकर भूकंप और सुनामी की वजह से इन जगहों के लोग काफी प्रभावित हुए थे. हजारों की संख्या में लोगों को स्थानांतरित होने पड़ा था.

वहीं, भूकंप के झटकों की वजह से कई इलाकों में बुलेट ट्रेन की सेवाओं को भी रोक दिया गया. साथ ही कुछ मोटरवे को भी बंद कर दिया गया है. बता दें कि भूकंप आने के बाद जापान की सरकार ने एक 'मेगा-भूकंप' (बहुत बड़े भूकंप) के बढ़ते जोखिम की चेतावनी जारी कर दी है. जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची के ऑफिस से भूकंप को लेकर जनता के लिए एडवाइजरी जारी की गई है. 

यह भी पढ़ें: 'वापस जाओ, होर्मुज बंद है', ईरानी नेवी ने भारतीय शिप को दी थी वार्निंग, वीडियो आया सामने

जापान की प्रधानमंत्री ऑफिस ने एक्स पर लिखा,

‘सुनामी चेतावनी: 20 अप्रैल 2026 को 17:08 JST पर आओमोरी प्रीफेक्चर के प्रशांत तट के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई है. जो लोग तटीय या नदी क्षेत्रों में हैं, वे तुरंत ऊंची जमीन और सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं.’

Japan PMO
जापान के प्रधानमंत्री ऑफिस का बयान.

एक सरकारी अधिकारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस से बताया कि आमतौर पर उत्तरी जापान के पास प्रशांत महासागर में जापान ट्रेंच और कुरिल ट्रेंच में एक साथ एक सप्ताह के भीतर 8 या उससे ज्यादा तीव्रता वाले भूकंप के आने का चांस करीब 0.1% होता है. लेकिन सोमवार को जो भूकंप आया, उसके बाद ये यह संभावना बढ़कर करीब 1% हो जाएगा.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अधिकारी ने आगे कहा कि प्लीज आपदा से बचने वाले काम करें. और इस विचार के साथ कि सभी लोगों को अपनी जान की सुरक्षा खुद करनी चाहिए. 

वीडियो: JD Vance पाकिस्तान के लिए हुए रवाना, क्या इस बार बात बन जाएगी?

Advertisement

Advertisement

()