6 साल की बच्ची किडनैप हुई, 9 साल तक रेप हुआ
जब पैसों की जरूरत पड़ी, लड़की को बेच दिया. जैसे वो घर में पड़ी पुरानी कुर्सी हो.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
एक बच्ची को आज से 6 साल पहले उसके स्कूल के बाहर से किडनैप किया गया था. आज 9 साल बाद उसे एक ऐसे आदमी के पास से बरामद किया गया है जो 3 साल से लगातार उसका रेप कर रहा था.
संभल के देउपुरा में 9 साल पहले सत्यपाल नाम के आदमी ने इस छोटी सी बच्ची को किडनैप कर लिया था. उसे संभल से नोएडा ले आया. और अगले 3 साल तक उसका रेप करता रहा. और ये सिलसिला तो रुकता भी नहीं, अगर सत्यपाल को पैसों की जरूरत नहीं पड़ती. सत्यपाल ने लड़की को संभल में भूरे नाम के एक आदमी को 15 हजार रुपये में बेच दिया. भूरे ने लड़की को 3 साल तक अपने पास रखा. फिर जबरन उससे शादी कर ली.
इस बीच लड़की के मां-बाप ने पुलिस थाने के सैकड़ों चक्कर काटे. लेकिन पुलिस ने उनकी मदद नहीं की. गांव के लोगों से क्या अपेक्षा करते. वो तो दिन रात ताने ही देते रहते. कि पैसों के लिए मां-बाप ने अपनी नन्ही बच्ची को बेच दिया.
लड़की के पिता इस भागदौड़ और लोगों के तानों को सह नहीं पाए. सदमे से उनकी मौत हो गई.
लेकिन लड़की की मां ने हार नहीं मानी. वो बेटी को खोजती रही.
इधर भूरे ने लड़की से शादी कर ली थी. गांव में शादी की खबर फैल गई. कुछ लोगों ने लड़की की मां को बताया कि भूरे की शादी उनकी बेटी से हुई है. मां पुलिस के साथ भूरे के घर पहुंची. और पूरे 9 साल बाद बच्ची अपनी मां से मिली. लेकिन इन 9 सालों में बार-बार बेटी का रेप हुआ था.
बेटी ने बताया, भूरे उसे बहुत मारता था. और जब वो घर जाने को कहती तो कहता, 'मैंने तुझे खरीदा है'.
फिलहाल पुलिस ने भूरे को गिरफ्तार किया है. बलात्कार, अपहरण और कई धाराओं के तहत. लड़की की मेडिकल जांच होनी बाकी है.

