पुत्तिंगल हादसा: घायल के शरीर से निकला आधा किलो कंक्रीट
केरल में हुई लाइफ सेविंग सर्जरी. 3 घंटे तक चला ऑपरेशन.
Advertisement

फोटो - thelallantop
केरल के पुत्तिंगल मंदिर हादसे में लोग बुरी तरह घायल हुए हैं. डॉक्टरों की टीम ने एक घायल शख्स की लाइफ सेविंग सर्जरी की, जिसमें उसके शरीर से लगभग आधा किलो कंक्रीट और मेटल निकाला गया. ये सर्जरी केरला इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में की गई. घायल अब खतरे से बाहर है.
केरल के कोल्लाम में रविवार को पुत्तिंगल मंदिर में आग लग गई थी. बहुत ज्यादा आतिशाबाजी की वजह से यह हादसा हुआ था. इसमें 106 लोगों की मौत हो गई थी और 383 लोग घायल हुए थे. हादसे के बाद घायलों को केरला इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में भर्ती कराया गया था.
गंभीर रूप से घायल लोगों की तुरंत लाइफ सेविंग सर्जरी की गई थी. डॉ. मोहम्मद नजीर और डॉ. मदन मोहन के अगुवाई में डॉक्टरों की टीम ने 35 साल के इस शख्स के शरीर से आधा किलो पत्थर और मेटल के टुकड़े निकाले. उसे बचाने के लिए 3 घंटे तक ऑपरेशन चला.
त्रिवेंद्रम में एक दिन में इस तरह के 11 लाइफ सेविंग और 25 दूसरे ऑपरेशन किए गए. ये ऑपरेशन सुबह 6:30 से रात 11 बजे तक चले.
यह स्टोरी जागृतिक ने लिखी है, जो हमारे साथ इंटर्नशिप कर रही हैं.

.webp?width=60)

