The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • 500, 1000 Rupees Notes ban is another surgical strike on Pakistan

ये दूसरी सर्जिकल स्ट्राइक भी पाकिस्तान पर हुई है मितरों

पाकिस्तान में चोट्टों का चूल्हा इनके भरोसे चल रहा था, इकॉनमी तो गई गुरू.

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
आशुतोष चचा
9 नवंबर 2016 (Updated: 9 नवंबर 2016, 07:45 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
लेटेस्ट ट्रेंड है बड़े नोट्स बैन. इसके बारे में तो बताने की जरूरत नहीं है. सब पढ़ना हो तो नीचे लगे लिंक पढ़ लेना. दूसरी बात ये ट्रेंड कर रही है कि ये ब्लैक मनी पर सर्जिकल स्ट्राइक है. करप्शन पर सर्जिकल स्ट्राइक है. लेकिन सरकार का ये कदम पाकिस्तान के लिए भी सर्जिकल ही है. वहां के चोट्टों के घर में चूल्हा वहां के नोटों से नहीं जलता. इंडियन करेंसी की बदौलत जलता है. जो वो नकली छापकर यहां भेजते हैं और मोटा मुनाफा कमाते हैं. भारत की इकॉनमी को चूना लगाते हैं. उन पर तो ये सर्जिकल स्ट्राइक ही है. पीएम मोदी ने नोट बैन का एलान करते हुए ये कहा भी था. कि ये नकली नोट हमारी अर्थव्यवस्था को चौपट कर रहे हैं. यहां की तमाम एजेंसियां उधर से आने वाले नकली नोटों पर निगाह रखती हैं. लेकिन कामयाबी हमेशा तो मिलती नहीं. उनकी एजेंसी ISI पाकिस्तान के दामाद दाउद इब्राहीम की हेल्प लेती है. और बांग्लादेश, नेपाल के रास्ते नकली करेंसी यहां आकर हमारी जेबों में होती है. NIA के रिटायर्ड अफसर हैं एनआर वासन. बताते हैं कि अब पाकिस्तान नकली नोटों का कारोबार नहीं कर पाएगा. NIA ने जो हिसाब जोड़ा था, उसके हिसाब से चार सौ करोड़ रुपए के नकली नोट अभी मार्केट में खप गए हैं.

दोतरफा नुकसान पहुंचाता है पाक

पाकिस्तान से आई इस नकली करेंसी से भारत को दोतरफा नुकसान होता है. पहला तो यहां की इकॉनमी का भट्ठा बैठता है. दूसरा इससे कमाया पैसा आतंकवाद में इस्तेमाल किया जाता है. ब्लैक मनी के सहारे पाकिस्तान में बैठा दाउद यहां अपने चेलों के जरिए रियल स्टेट का कारोबार भी करता है. न RBI में हैं न कोई अफसर सरकारीफिर भी रखे हैं नोट्स बैन की जानकारी

कैसे, किस रास्ते से और कितने नकली नोट आते हैं?

1. मार्केट में चल रहे 10 लाख नोटों में ढाई सौ नकली हैं.2. NIA के मुताबिक अभी तकरीबन 400 करोड़ रुपए के नकली नोट हैं.3. हर साल 70 करोड़ रुपए की नकली करेंसी हमारी इकॉनमी में घुस रही है.4. IB, RAW, NIA और राजस्व खुफिया डिपार्टमेंट की रिपोर्ट्स बताती हैं कि पाकिस्तानी सेना और ISI को 500 करोड़ रुपए सालाना का फायदा इस नकली करेंसी से होता है.5. ISI को पाकिस्तान में बनने वाली हर नकली भारतीय करेंसी से 30 से 40 परसेंट का मुनाफा होता है.6. ISI के बांग्लादेश में बैठे एजेंट्स ने रेट फिक्स कर रखा है. 18 हजार रुपए में एक लाख नकली भारतीय नोट मिलते हैं.7. हालांकि बैन सिर्फ 500 और हजार के नोट किए गए हैं. लेकिन उधर से सौ के नोट भी खूब आते हैं. 18 रुपए में एक सौ का नोट भारत बांग्लादेश बॉर्डर पर मिलता है. बिहार आकर 40 रुपए का हो जाता है. दिल्ली और पंजाब पहुंचकर 50 से 70 रुपए की कीमत हो जाती है.8. पिछले तीन महीने में तकरीबन 65 कंसाइनमेंट, मतलब नकली माल का जखीरा पकड़ा गया. ये नोट चीन और पाकिस्तान से आए थे.
तो पक्का मानकर चलो कि ये सर्जिकल स्ट्राइक पाकिस्तान पर भी हुई है. भारत में बैठे कालाबाजारियों के अलावा. अब चैलेंज ये है कि जो नए नोट आने वाले हैं उनकी नकल आसानी से न हो सके.
ये भी पढ़ें: 2000 रुपए के नोट को लेकर फैलाया जा रहा सबसे बड़ा झूठ!'नोट बैन' के बाद इन 3 लोगों को मिलना चाहिए वीरता और मूर्खता पुरस्कारमोदी जी हमें मस्त लगे, रुपया खाने वालों को दस्त लगेकाले धन वाले अब क्या करेंगे और असल में उन्हें क्या करना चाहिएपुराने नोट बंद हुए, अच्छा हुआ, लेकिन नए नोट छपने में इतना खर्च आएगामोदी के अलावा केवल इस आदमी को पता था कि नोट बैन होने वाले हैं

Advertisement

Advertisement

()