5 पाकिस्तानी जिन्हें देखकर हंस दोगे आप!
कस्सम है मुस्कान की. अंदर जाने के बाद आप हंसते हुए बाहर लौटेंगे.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
'हंसने से खून बढ़ता है' की फिलॉसफी में आप यकीन रखते हैं तो इधर आइए. हम आपको बताते हैं कुछ बेहतरीन पाकिस्तानी कॉमेडियंस के बारे में. ये जन्मे तो सरहद के उस पार, लेकिन उनके चुटकुलों पर इधर वाले भी खूब हंसे:
1. उमर शरीफ: 'बकरा किस्तों पे'. ईद का ऑफर नहीं, लाइव कॉमेडी स्टेज प्ले का नाम है. उमर शरीफ इस प्ले के बेताज बादशाह. फिर आया 'बुड्ढा घर पर है' प्ले, जिसके वीडियो केबल टीवी और डेली मोशन पर दबाकर देखी जाती हैं. 1974 में जन्मे उमर 19 की उम्र से सबको हंसा रहे हैं. हिंदुस्तान में भी वह एक पहचाना हुआ चेहरा हैं. कराची में रहते हैं, 'कॉमेडी किंग' कहलाते हैं.
http://www.dailymotion.com/video/x2rok17_bakra-qiston-pay-part-14-umar-sharif_fun
2. स्वर्गीय मोइन अख्तर: मां-बाप बंटवारे के बाद मुंबई से पाकिस्तान जा बसे थे. मोइन ने दिलीप कुमार, लता मंगेशकर और माधुरी दीक्षित के साथ कई प्रोग्राम में स्टेज शेयर किया. 'बकरा किस्तों पे' में उमर शरीफ के साथ रहे.
फिर अनवर मसूद के साथ 'लूज टॉक' नाम से प्रोग्राम शुरू किया, जिसे दुनिया भर में पसंद किया गया. इस प्रोग्राम के अलग-अलग एपिसोड में उन्होंने 400 से ज्यादा हस्तियों की नकल की. अप्रैल 2011 में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया. अब खुदा के लिए स्ट्रेसबर्स्टर का काम करते होंगे.
https://www.youtube.com/watch?v=N3hzoGgZbtM
3. शकील सिद्दीकी: श्याना शकील. कुछ याद आया? 'कॉमेडी सर्कस' और 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' में अपनी हाजिर जवाबी से लोट-पोट करने वाले शकील उमर शरीफ की खोज थे.
उमर ने अपने स्टेज प्ले में उन्हें रोल दिया और उनकी पहचान बनी. अब भी वह इंडिया में स्टेज शो और टीवी प्रोग्राम करते रहते हैं. शकील को जितनी पहचान पाकिस्तान में नहीं मिली, उससे ज्यादा मकबूलियत इंडिया में परफॉर्म करके मिली.
https://www.youtube.com/watch?v=QTSHO3wB3Pw
4. सिकंदर सनम: 'तेरे नाम' फिल्म देखी है? इंडिया वाली नहीं, पाकिस्तान वाली. सलमान खान की 'तेरे नाम' की जिस शख्स ने दैया मैया की थी, वो बंदा था सिकंदर सनम. 'तेरे नाम' जित्ती ही हिट हुई थी ये सस्ती लेकिन मजेदार पाकिस्तानी 'तेरे नाम'.
बॉलीवुड फिल्मों की नकल करते हुए वाट लगाने में सिकंदर बड़ा नाम हैं. उन्होंने 20 से ज्यादा फेमस स्टेज शो में काम किया. साल 2012 में लिवर कैंसर से वो अल्लाह को प्यारे हो गए.
https://www.youtube.com/watch?v=WVGFxy-nFp0
5. बुशरा अंसारी: 59 साल की पाकिस्तानी महिला. जब किरदार में रहती हैं. कुछ बोलती हैं तो दुनिया हंसती है. 1989 में मिला 'प्राइड ऑफ परफॉर्मेंस अवॉर्ड'. पीटीवी के साथ हिट शो 'आंगन टेढ़ा' किया. बुशरा 1960 से दुनिया को हंसा रही हैं.
'फिफ्टी-फिफ्टी' शो में शहनाज के किरदार को काफी पसंद किया गया. हालांकि अब बुशरा बहुत ज्यादा नजर नहीं आती हैं लेकिन उनके पुराने वीडियोज आज तक इंटरनेट पर गुदगुदा रहे हैं. एक नमूना ये रहा.
https://www.youtube.com/watch?v=KZ55qxQMqz8

यूं तो पाकिस्तानी कॉमेडियन की तादाद अच्छी खासी है. यहां हमने कुछ नाम पेश किए हैं. इनके अलावा इरफान-अली हसन, काशिफ खान, हनीफ राजा, दानिश अली, साद हारुन भी ऐसे ही नाम हैं, जो जब अपनी पर आते हैं तो लोगों का हंसी से पेट दर्द होने लगता है.