सोनू निगम के 'पवन के झोंके' में फंस सस्पेंड हुईं 5 एयरहोस्टस
जेट एयरवेज की फ्लाइट में सोनू निगम ने गाया गाया था. शिकायत हुई है क्रू मेंबर्स की. बस हो गई दाई-माई.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
सोनू निगम ने फ्लाइट में गाना गाया. वीडियो खूब वायरल हुआ. सोनू ने दो गाने गाए थे, 'दो पल रुका ख्वाबों का कारवां' और 'पंछी नदियां पवन के झोंके'. फ्लाइट में बैठे फैन्स की डिमांड जो थी. लेकिन ये सारी पब्लिक ये नहीं जानती कि नौकरी एक निर्मम शब्द है. हां तो हवाबाजों तुम्हारे शौक की वजह से जेट एयरवेज ने अपनी पांच एयरहोस्टस सस्पेंड कर दी हैं.
https://twitter.com/ANI_news/status/695447354183290880
किस्सा कुछ यूं है कि कुछ दिन पहले सोनू निगम जेट एयरवेज की फ्लाइट से जोधपुर से मुंबई जा रहे थे. फ्लाइट की पब्लिक ने सोनू को देखा तो बौरा गई. सोनू निगम बाबू, अपना वाला गाना सुना दो टाइप बात करने लगी. सोनू भी ठहरे पुराने सुरीले. एयरहोस्टस की मदद से फ्लाइट के एड्रेस सिस्टम से लगे गाना गाने. पब्लिक ने पीटी ताली. फ्लाइट में बैठा कोई सज्जन वीडियो बना रहा था. बस फिर क्या, वायरल कहकर सबने शेयर किया. हमने भी जनहित में जारी किया था वीडियो. लो फिर देखो...
[facebook_embedded_post href="https://www.facebook.com/missmaliniblog/videos/10153862031976823/?theater&__mref=message_bubble"]
ये बात 4 जनवरी की है. हालांकि सोनू निगम के साथ वहां बैठी पब्लिक ने भी गाया था साथ में गाना. पर इसमें मेन विलेन बना डीजीसीए. जेट एयरवेज से कहा, 'एयरहोस्टस के खिलाफ कार्रवाई करो.' लॉजिक है कि फ्लाइट के क्रू मेंबर्स का ध्यान भटक सकता है. एक्सीडेंट हो सकता था, तो लियो हो गई कार्रवाई. अब कोई ये न गाने लगना, 'जो है समां, कल हो न हो.'
https://twitter.com/ANI_news/status/695448292725903361
https://twitter.com/ANI_news/status/695447618470617088

