केरल के मलप्पुरम डिस्ट्रिक्ट के कोडिन्ही गांव में जुड़वा बच्चों की तादाद इतनीज्यादा है कि मीडिया और मेडिकल रिसर्च वालों से बचने के लिए मां-बाप को अपने बच्चेछुपा के रखने पड़ रहे हैं. पिछले हफ्ते जब एक ग्रुप ने गांव में बिना परमिशन एकफिल्म शूट करने की कोशिश की, तो गांव के लोगों ने ग्राम पंचायत से अपनी नाराजगीजाहिर की.ये गांव खबरों में तब आया जब एक सर्वे में पता चला कि यहां जुड़वा बच्चों की संख्यानॉर्मल से ज्यादा है. 20,000 लोगों की जनसंख्या वाले इस गांव में टोटल 500 जुड़वापेयर हैं. यानी 1000 जुड़वा बच्चे. इन बच्चों की तस्वीरें और वीडियो उतारने के लिएमीडिया वाले और रिसर्चर इनके स्कूलों और घरों तक पहुंच जाते. अपने बच्चों कीप्राइवेसी डिस्टर्ब होने से बच्चों के मम्मी-पापा परेशान हैं, और ग्राम पंचायत सेइसके खिलाफ नियम बनाने की मांग की.Credit: Niklas Halle'nइधर ग्राम पंचायत ने माना कि ये एक सीरिअस मुद्दा है. बच्चों की फोटोग्राफी,फिल्मिंग और इंटरव्यू रोकने के लिए ग्राम पंचायत ने एक स्पेशल कमिटी बनाने का ऐलानकिया. इस कमिटी में कुछ जुड़वा बच्चों के मम्मी-पापा भी शामिल होंगे.इन बच्चों का इंटरव्यू करवाना कई लोगों के लिए बिजनेस बनता जा रहा था. कुछ लोगरिसर्च के लिए आई स्टडी टीमों से कमीशन खा कर जुड़वा बच्चों से उनकी मुलाकात करवायाकरते थे.