तकरीबन 41 भारतीय नागरिक यूएई के अजमान के पास समुद्र में फंसे हुए हैं. जहाज मेंकई छेद हो गए हैं. अंदर पानी भर रहा है. खाना नहीं है. पीने को पानी नहीं है. हारकरसबने मिलकर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को ट्वीट किया है.फ़ोटो- @CAPTRAJESH4NAVY / TWITTERजहाज के मालिक ने उन सभी का पासपोर्ट छीन लिया है. मालिक उनकी गुहार भी नहीं सुनरहा. उसने बोल दिया है कि जब कोई जहाज डूब जाए या कोई मर जाए, सिर्फ़ तभी हमको कॉलकरना. तबसे वो सभी लोग अजमान के पास अटके पड़े हैं. चार जहाजों में से दो में पानीलगातार भर रहा है. उन भारतीय सेलर्स में कई लोगों को तो 15 महीने से सैलरी भीनहीं मिली है. जहाज का डीजल ख़त्म हो चुका है. वो सभी बस दाल-चावल खाकर जिंदा है.बीच समंदर में फंसे वो सब जल्द से जल्द वतन-वापसी चाहते हैं. हमेशा की तरह सुषमास्वराज ने तुरंत ट्वीट करके जल्द ही एक्शन लेने का भरोसा दिया है. --------------------------------------------------------------------------------ये स्टोरी प्रज्ञा श्रीवास्तव ने की है.-------------------------------------------------------------------------------- ये भी पढ़ें: फ्रिज नहीं सुधरवा सकती, इंसानों की मदद में बिजी हूं: सुषमा स्वराजसुषमा स्वराज ने उसकी मदद की, जो मोदी और उन पर गंदे जोक्स मारता था 'सुषमा स्वराजजी, मुहब्बत को यूं बचाए रखने के लिए थैंक्यू'