पाकिस्तान के एक केंद्रीय मंत्री हैं. नाम है- चौधरी फवाद हुसैन. देश के साइंस औरटेक्नोलॉजी मंत्रालय का कामकाज देखते हैं. हाल में चंद्रयान-2 को लेकर इन्होंनेबेवकूफाना ट्वीट्स किए और दुनिया भर में ट्रोल हुए. अब इनका एक ट्वीट ट्रेंड कर रहाहै. यह ट्वीट उन्होंने फरवरी 2012 में किया था. लोगों ने इस ट्वीट को खोद निकाला.अभी तक इस ट्वीट को डिलीट नहीं किया गया है. इस ट्वीट में फवाद हुसैन ने लिखा था-सही उम्र में शादी और अच्छी बीवी आपके कंप्यूटर का 40 GB स्पेस बचा सकती है.Marriage at the right age & a gd wife saves 40 GB of space on your computer..— Ch Fawad Hussain (@fawadchaudhry) February 10, 2012 आसान भाषा में इसका मतलब यहहै कि अगर आप सही उम्र में शादी कर लेते हैं तो आप पोर्न नहीं देखेंगे और अपनेकंप्यूटर का 40 जीबी जगह बचा सकेंगे. फवाद हुसैन का यह ट्वीट तब वायरल हुआ है जबभारत के चंद्रयान 2 मिशन का संपर्क टूटा था और उन्होंने भारत को ट्रोल करना शुरूकिया था. पाकिस्तान के साइंस और टेक्नोलॉजी मंत्री कैसे हैं, ये तो समझ आ ही गयाहोगा. इनके इस ट्वीट पर भारत, पाकिस्तान के साथ ही कई देशों के लोगों ने खरी-खोटीसुनाई है. साइंस एंड टेक्नोलॉजी मिनिस्टर होते हुए भी स्पेस के बारे में इनकी जहालतनई नहीं है. खुद पाकिस्तानी इनका मज़ाक उड़ाते आए हैं. एक इंटरव्यू में इन्होंने कहाथा कि ‘हबल स्पेस’ टेलिस्कोप को स्पेस में पाकिस्तान की स्पेस एजेंसी सुपारको नेभेजा था. जबकि ये काम असल में नासा ने किया था. आज से 24 साल पहले.Ladies and gentlemen, after Rs 55 per kilometer helicopter ride, here are thenew pearls of wisdom by our Einsteinonian minister of Science and Technology HisExcellency Fawad Chaudhry claiming to have Hubble Telescope sent into the orbit.pic.twitter.com/Yg3F2C2EIW— Murtaza Solangi (@murtazasolangi) May 6, 2019--------------------------------------------------------------------------------वीडियो- पुलिस को हेलमेट न पहनने पर टोका तो जेल जाना पड़ा, लेकिन उसके बाद का वाकयादिल खुश करता है