The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • 40,000 staffers at Cash Logistics Association of India work non-stop to refill 2.2 lakh ATMs

सलाम ATM में पैसे भरने वालों को करो, जो कई रातों से सोए नहीं

जांघिया, तौलिया, मंजन, बुरुस दफ्तर में रखा है. खटोला वहीं बिछा है.

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
आशुतोष चचा
14 नवंबर 2016 (Updated: 14 नवंबर 2016, 07:59 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
लाइन में लगे हो? नहीं लगे तो देखे होगे ही. पहले U बनी लाइन S बन जाती है फिर सांप. लोग ATM के बाहर 4-6 घंटे खड़े रहे हैं. फिर भी कभी कभी बिना कैश वापस गए हैं. लेकिन आपको इस मुसीबत से बचाने के लिए. ATM मशीनों में कैश भरने के लिए कुछ लोग 24-24 घंटे काम कर रहे हैं. तीन दिन से सोए नहीं. तौलिया, जांघिया, बनियान और टूथब्रश दफ्तर में रखा है. ताकि आप बिना कैश लिए वापस न जाएं. तकरीबन 40 हजार वेल ट्रेंड लोग इस काम में लगे हैं. कार्यक्रम युद्धस्तर पर जारी है. शनिवार रात की बात बताते हैं. रात के 1 बजे. कैश लॉजिस्टिक्स एसोशिएसन ऑफ इंडिया के प्रेसिडेंट ऋतुराज सिन्हा बता रहे हैं. 72 घंटे हो चुके हैं मुझे सोए हुए. उसके बाद पलक टिकाने की नौबत नहीं आई. ये कंपनी साढ़े 6 सौ जिलों की 2.2 लाख ATM मशीनों में पैसा भरने का काम करती है. अपने दफ्तर में इन्होंने अस्थाई टेंट बनाए हैं. ओढ़ना बिछौना, नहाना, खाना सब दफ्तर में.
लगभग 22 लाख करोड़ रुपए की करेंसी अभी सर्कुलेसन में है. जिसमें 14 लाख करोड़ रुपए के नोट ATM से लेन देन में आते हैं. पीएम ने रातोंरात फैसला किया कि पुराने नोट कूड़ा हो गए. तो सबसे पहला टास्क ये था कि पुराने 500 और हजार के नोट मशीनों से निकाले जाएं. खैर, राहत की बात ये है कि 90 परसेंट से ऊपर पुराने नोट निकाले जा चुके हैं.सनीचर की रात में लाइनों की वजह से इतनी लड़ाइयां हुईं कि करीब साढ़े चार हजार फोन पुलिस के पास आए. मार पीट मची ही पड़ी है. तमाम जगह तो ATM मशीने ही तोड़ दी उजड्डियों ने. खैर, चैलेंज अब मशीनों को भरने का है. अब तक रहे नोटों के हिसाब से एक मशीन में 40 लाख रुपए आते थे. अब उसमें सिर्फ 100 के नोट भरे जा रहे हैं. तो ये लिमिट 10 लाख से भी कम हो गई है. 8800 गाड़ियां कैश लादकर 25 हजार मशीनें रोज भरती हैं. एक मशीन भरने में 20 मिनट लगते हैं. मशीन 3 घंटे में खाली हो जाती है. क्योंकि एक मशीन के सामने तीन हजार तक का क्राउड आता है. तो इतनी ही गाड़ियां इस वक्त 72 हजार ATM मशीनें रोज भर रही हैं.
तो मुसीबत सबकी है. किसी की कम किसी की ज्यादा. सबकी मुसीबत समझो. मेल जोल से हालात से निपटने की कोशिश करो. हालांकि गुस्साई है पब्लिक. लेकिन गुस्से में कोई अपना घर तो जला नहीं देता. इसलिए थोड़ा सब्र रखो. उम्मीद है सब ठीक होगा.
ये भी पढ़ें: तो ट्रकों में लगेगी ब्रेक, रोजमर्रा का सामान मिलना मुश्किल होगा?बैंकों और एटीएम के बाहर कतारों में लगे लोगों के लिए अच्छी खबरनमक ख़त्म होने की अफवाह, 400 रुपए तक बिक रहा हैनोट बैन होने से फैलीं ये सात अफवाहें, बिल्कुल यकीन न करें

Advertisement

Advertisement

()