लंदन में क्यूकंबर (खीरा) को 'कुकर बॉम्ब' कहने के लिए चार साल के एक एशियाई बच्चेके खिलाफ पुलिस से शिकायत की गई. ये कहते हुए कि बच्चे के अंदर कट्टरपंथी होने केलक्षण दिखाई दे रहे हैं. जब पुलिस ने कोई भी कदम उठाने से मना कर दिया तो स्कूलवालों ने बच्चे को कट्टरपंथी विचारों से छुटकारा दिलाने वाले एक प्रोग्राम काहिस्सा बनने के लिए रिकमेंड किया. बच्चे की मां ने अंग्रेजी अखबार द टेलीग्राफ कोबताया कि उनका बच्चा इंग्लैंड के ल्यूटन में एक नर्सरी स्कूल में पढ़ता है. बच्चे नेएक खीरे का चित्र बनाया. जिसको एक आदमी एक बड़ी से छुरी काट रहा है. बच्चे से पूछागया है कि ये क्या है. बच्चे ने कहा 'कुकर बॉम्ब'. बस स्कूल वालों ने बच्चे की मांको बुला लिया. और कहा कि इनका दिमाग पवित्तर करवाओ. बीबीसी एशिया नेटवर्क केमुताबिक पहले बच्चे की शिकायत पुलिस और सोशल सर्विस पैनल से की गई. लेकिन उन्होंनेकोई ऐक्शन लेने से मना कर दिया. फिर डी-रैडिकलाइजेशन की सलाह दी गई. जाहिर सी बातहै. बच्चे की मां को बहुत दुःख हुआ. उन्होंने कहा, "मैं चौंक गई. परेशान हो गई. येएक बुरा दिन था." लड़के के पिता का कहना है कि ये सब एक माजक है. भसड़ इसलिए हैक्योंकि पिछले साल से ब्रिटेन में सिक्योरिटी एक्ट लागू हो गया है. जिसके तहतटीचरों को स्कूल में होने वाले किसी भी बच्चे पर अगर संधिग्द हरकतें करने का शक होतो उसकी शिकायत करनी पड़ती है. जनवरी 2012 से दिसंबर 2015 तक लगभग 2000 बच्चों कोडी-रैडिकलाइजेशन प्रोग्राम के लिए रिकमेंड किया गया है.