आदमी मंगल पर पहुंचने वाला है, मगर भारत में लोग अभी भी मंगल ग्रह के भारी होने सेपरेशान रहते हैं. और इसके निवारण के लिए शादी से पहले लड़की की बगरद से शादी करवातेहैं. लेकिन हालिया मामला और भी अजीब और खौफनाक है. क्योंकि अबकी बार शादी बरगदनहीं कुतिया से करवाई गई है. और वर जो है, वो नाबालिग है. कितना, इतना कि अभी उसकीउम्र स्कूल जाने भर की हुई है. महज चार साल. तबीयत ठीक करने के लिए मांग भरी कुतिया कीये मामला है झारखंड के जमशेदपुर जिले का. जिले के मोहलडीहा गांव में चार साल केअनिल की कुतिया से शादी करवाई गई. वजह, वही जो हमेशा होती है. किसी मूर्खओझा/तांत्रिक/बाबा की सलाह. अनिल बीमार रहता था. उसकी मां सरस्वती सरदार ने डॉक्टरको नहीं दिखाया. झाड़ फूंक वालों के पास ले गईं. उन्होंने कहा, कुतिया से ब्याह दो.बच्चा चंगा हो जाएगा. फिर क्या, तमाशा शुरू. इसमें गांव वाले भी जुट गए.बच्चे की कुतिया से शादी कराती मां15 जनवरी के रोज गांव के चौराहे पर शादी करवाई गई. महिलाओं ने गीत गाए. पुरुषबाराती बन पहुंचे. गांव की एक कुतिया खोजकर लाई गई दुलहन बनाने के लिए. उसे वरमालापहनाई गई और फिर तांत्रिक के निर्देश मुताबिक मांग भी भरी गई.मगर मामला सिर्फ बच्चे की सेहत नहीं, बल्कि गांव पर प्रेतात्मा के साये का भी है.सारे मामले की जड़ मसूड़े का दांतझारखंड के इस इलाके में एक अजीब मान्यता है. इसके मुताबिक किसी बच्चे का पहला दांतअगर ऊपरी मसूड़े में आता है, तो इसे अपशकुन माना जाता है. लोग मानते हैं कि येप्रेत आत्माओं का साया है. इसके चलते पूरे गांव पर बुरा असर होगा. और इससे निवारणपाने के लिए कुतिया से शादी करनी होगी.(सभी तस्वीर दैनिक भास्कर से साभार.)