अस्पताल के बिस्तर पर पड़ी 4 महीने की ये बच्ची पिछले दो महीनों में 20 हार्ट अटैकझेल चुकी है. इसे कुदरत का चमत्कार कह सकते हैं. या फिर मेडिकल साइंस को शुक्रियाकहते हुए डॉक्टरों को सलाम कर सकते हैं. क्योंकि अदिति जी रही है और ठीक होने कीराह पर है. सोलापुर में रहने वाली प्रीति की 4 महीने की बेटी अदिति को एक ऐसीबीमारी है जो तीन लाख में से एक बच्चे को होती है. बीमारी होती है दिल के अंदर गलतवायरिंग होने से. जिसकी वजह से दिल के अंदर खून जाना बंद हो जाता है. और दिल केदौरे आने लगते हैं. दुनिया भर के दिल के मरीजों में केवल 0.25-0.5 पर सेंट ही ऐसेहैं जिन्हें ये बीमारी होती है. अदिति के मम्मी-पापा बताते हैं कि अदिति जबसे दोमहीने की हुई, काफी बीमार रहने लगी. वो चिड़चिड़ी हो गई. दूध पीने में आनाकानी करती.फिर उसे सांस लेने में तकलीफ होने लगी. पसीना से लथपथ हो जाती. फिर उसे डॉक्टर केपास लेकर गए. डॉक्टर ने उन्हें सोलापुर से पुणे भेज दिया. जहां अदिति की बीमारी कापता चला. कुछ दिनों पहले ही अदिति की सर्जरी हुई जो नौ घंटे चली. सर्जरी के बादअदिति के फेफड़ों ने काम करना बंद कर दिया. लेकिन डॉक्टरों ने हार नहीं मानी. तीनदिनों तक बच्ची के दिल, फेफड़ों और किडनी को आर्टिफीशियल सपोर्ट पर रखा गया. पर अबउसे हटा लिया गया है. अदिति अब धीरे-धीरे ठीक हो रही है. कुछ ही दिनों में उसेअस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी.