एयरहोस्टेस से शादी करने के लिए बना सीरियल लुटेरा
पैसे कमाने के लिए दिया 22 लूट वारदातों को अंजाम
Advertisement

फोटो - thelallantop
स्टोरी एडिट की है हमारी इंटर्न जागृतिक 'छोटू' ने .
दिल्ली के सरिता विहार में 36 साल के बस ड्राइवर ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक ट्रक ड्राइवर को लूट लिया. ट्रक में जीपीएस लगे होने के चलते पुलिस ने उसे धर दबोचा. नवभारत टाइम्स के मुताबिक राजबीर सिंह अमृतसर का रहने वाला है. उसे लोग बबलू के नाम से भी जानते हैं. बस ड्राइवर था. एयरहोस्टेस से शादी करना चाहता था. उसके लिए पैसे चाहिए थे. शायद दिमाग में कहीं से उड़ते-उड़ते ख्याल आ गया होगा कि भला एक बस ड्राइवर से कौन एयरहोस्टेस शादी करेगी. बस फिर क्या था, बस ड्राइविंग छोड़ दी. और लुटेरा बन गया. थोड़े पैसे जमा कर लिए. एयरहोस्टेस से शादी भी कर ली. अब बारी आई एयरहोस्टेस का पति होने का स्टेटस मेंटेन करने की. एक के बाद एक करके 22 लूट की वारदातों को अंजाम दे डाला. आखिरी लूट उसने दिल्ली के सरिता विहार में की. 20 मार्च को अपने दोस्तों के साथ अमृतसर से दिल्ली आया. कंक्रीट से भरे ट्रक को लूट लिया. पहले अपने कार से ट्रक को ओवरटेक किया. और फिर उसके ड्राइवर श्याम के हाथ-पैर बांध दिए. आंखों पर भी पट्टी बांध दी. और डाल दिया कार की डिक्की में. बाद में उसे पास के सीमेंट के पाइप में डाल दिया. वैसी हालत में ही श्याम ने चिल्ला-चिल्ला कर आने-जाने वालों से मदद मांगी. पुलिस में कंप्लेन किया. ट्रक में जीपीएस लगा होने के कारण ट्रक की लोकेशन पता चल गई. पुलिस ने तुरंत ऐक्शन लिया. ट्रक सोनीपत में मिला पर कंक्रीट लूट लिया गया था. वहां आस-पास पूछताछ करने पर पुलिस को कुछ क्लू मिला. बस पुलिस पहुंच गई बबलू के घर. उसने पुलिस पर अपने तीन अमेरिकी कुत्ते छोड़ दिए. कुत्तों ने तीन पुलिसवालों को काट लिया. लेकिन बाकी पुलिस ने बबलू को धर लिया. उसपर अमृतसर में पुलिस पर हमला करने का केस दर्ज है.

.webp?width=60)