The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • 32 year old man claims that Aishwarya Rai Bachchan is his biological mother and he born via IVF

ऐश्वर्या राय बच्चन को अपनी मां बताने वाले शख्स का दावा: IVF से लंदन में पैदा हुआ

कहा, 'ऐश्वर्या के पेरेंट्स ने दो साल तक पाला मुझे.'

Advertisement
pic
13 जनवरी 2020 (अपडेटेड: 13 जनवरी 2020, 01:30 PM IST)
Img The Lallantop
दाहिने तरफ संगीत कुमार, बाएं तरफ ऐश्वर्या राय एक इवेंट में.
Quick AI Highlights
Click here to view more

मैंगलोर के एक 32 साल के एक शख्स ने दावा किया है कि बॉलीवुड सुपरस्टार ऐश्वर्या राय उसकी मां है. शख्स अपना नाम संगीत कुमार रॉय बताता है. उसका कहना है कि ऐश्वर्या ने आईवीएफ तकनीक से उसे लंदन में जन्म दिया है. और बहुत बाद में उसे पता चला कि ऐश्वर्या उसकी मां हैं. अब वो उनके साथ मुंबई में उनके घर में रहना चाहता है.

इस शख्स अपना जन्म 1988 का बताता है. उसका कहना है कि दो साल तक ऐश्वर्या के मां-बाप ने उसकी देखभाल की. इसके बाद उसके बायलॉजिकल पिता वडिवेलु रेड्डी ( Vadivelu Reddy) उसे अपने साथ विशाखापट्टनम ले आए. अब वो मैंगलोर में रहता है.

संगीत कुमार की कहानी यहीं खत्म नहीं होती है. उसका कहना है कि रिश्तेदारों ने उसके जन्म संबंधी कागजात जला दिए हैं. इसलिए वो साबित नहीं कर पा रहा है कि ऐश्वर्या उसकी मां हैं.

हालांकि इस शख्स की बात पर यकीन करना मुश्किल है. क्योंकि ऐश्वर्या की उम्र के लिहाज से 1988 में वो 15 साल की रही होंगी. दूसरा- कि पहले भी कई लोग सिर्फ पब्लिसिटी के लिए किसी स्टार को अपना माता या पिता बता चुके हैं. ये भी हो सकता है कि आरोप लगाने वाले शख्स की मानसिक अवस्था ठीक न हो. क्योंकि 2017 में दिए एक इंटरव्यू में भी संगीत कुमार यही सब बातें कह चुका है.

अब वो चाहता है कि ऐश्वर्या उससे मिले और उसकी बात सुनें. संगीत कुमार ये भी चाहता है कि ऐश्वर्या उसे अपने मंबई में रखें. और फिलहाल के लिए उसे कम से कम ऐश्वर्या का नंबर चाहिए. ताकि वो उनके साथ कॉन्टेक्ट में बना रहे.

कुछ वक्त पहले सिंगर अनुराधा पौडवाल को लेकर भी कुछ इसी तरह की खबर आई थी. केरल की एक महिला ने दावा किया था कि अनुराधा पौडवाल उनकी मां हैं. तिरुवनंतपुरम में रहने वाली करमाला मोडेक्स ने अनुराधा के खिलाफ लोकल डिस्ट्रिक्ट फैमिली कोर्ट में केस कर दिया था. उन्होंने अनुराधा से 50 करोड़ रुपए का मुआवजा तो मांगा ही, साथ में पौडवाल खानदान से जुड़ी कोई भी संपत्ति नहीं बेचने की मांग भी की है.


Video : अनुराधा पौडवाल को अपनी माँ बताने वाली महिला ने शॉकिंग बातें बताई हैं

Advertisement

Advertisement

()