दिल्ली के नंद नगरी में शुक्रवार को 30 साल के एक आदमी को उसकी पत्नी के बॉयफ्रेंडने जिंदा जला दिया. पीड़ित को फौरन अस्पताल ले जाया गया जहां कल रात उसकी मौत होगई. पुलिस का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पर उसका एक साथी अभी भीफरार है. विनोद खांडेवाल पेशे से एक ऑटो ड्राइवर था. अपने परिवार के साथ दिल्ली केनंद नगरी में रहता था. उसे पता नहीं था कि उसकी बीवी ने सोनू नाम के लड़के से अफेयरथा. 19 फरवरी को जब वो अपने घर आया तो उसकी पत्नी घर पर नहीं थी. किसी ने उसकोबताया कि उसकी पत्नी किसी सोनू नाम के लड़के के साथ रह रही है. वो फौरन पुलिस केपास गया अपनी पत्नी के गुमशुदा होने की रिपोर्ट लिखाने. वहां उसने पुलिस को बतायाकि उसे सोनू नाम के एक आदमी पर शक है. सोनू ने ही उसकी पत्नी को किडनैप किया है. परपुलिस ने रिपोर्ट लिखने से मना कर दिया. विनोद ने फेसबुक पर एक स्टेटस डाला जिसमेंउसने लिखा कि पुलिस उसकी शिकायत को गंभीरता से नहीं ले रही. पुलिस का कहना था किविनोद की पत्नी अपनी मर्जी से सोनू के साथ रह रही है. जब से विनोद को इस बात को पलाचला कि उसकी बीवी सोनू के साथ रहती है तो अक्सर वो सोनू के घर पहुंच जाता. उसकीपत्नी ने उसे बोल दिया था कि वो अपनी मर्जी से रह रही है. फिर भी विनोद और सोनू इसमसले पर भिड़े रहते थे. रोज के इस किच-किच से छुटकारा पाने के लिए सोनू ने विनोद कोअपने रास्ते से हटाने का प्लान बनाया. हिन्दुस्तान टाइम्स के मुताबिक शुक्रवार कीरात को करीब 11 बजे विनोद एक पार्क में बैठा था. सोनू अपने साथी के साथ वहां आधमका. दोंनों के हाथ में केरोसिन से भरे हुए दो बोतल थे. विनोद और सोनू के बीच खूबबहस हुई. सोनू ने विनोद से कहा कि तुम्हारी पत्नी हमेशा मेरे साथ रहेगी. इस बात सेविनोद चिढ़ गया और बहस झगड़ा बन गया. इसी बीच सोनू और उसके साथी ने विनोद परकेरोसिन डाल दिया. और उसके बदन में आग लगा दी. विनोद ने आसपास के लोगों से मदद कीगुहार लगाई. उसे तुरंत गुरु तेग बहादुर अस्पताल ले जाया गया. जहां कल रात उसकी मौतहो गई. मरने से पहले उसने पुलिस को बयान दिया कि सोनू और उसका साथी उसकी हालत केलिए जिम्मेदार हैं.