यूपी के सहारनपुर में ऑपरेशन के बाद 27 लोगों की आंखों की रोशनी जाने का मामलासामने आया है. आजतक के अनिल भारद्वाज की रिपोर्ट के मुताबिक, 2 दिसंबर कोमोतियाबिंद का ऑपरेशन करवाने वाले लोगों की आंखों में इंफेक्शन हो गया. बताया जारहा है कि इसकी वजह से उनकी आंखों की रोशनी चली गई. CMO यानी चीफ मेडिकल ऑफिसर नेसमिति बनाकर जांच कराने की बात कही है. क्या है मामला? सहारनपुर जिला अस्पताल में 2दिसंबर को आंखों के डाक्टरों द्वारा एक कैंप लगाया गया था. यहां 27 लोगों की आंखोंका ऑपरेशन हुआ. ऑपरेशन के कुछ दिन बाद ही इन लोगों की आंखों में इंफ़ेक्शन हो गया.उनकी आंखो में जलन और मवाद आने लगा. इनके परिजनों ने इन्हें अलग-अलग डॉक्टरों कोदिखाया, तो पता चला आखों की रोशनी जा चुकी है. बताया जा रहा है कि इनमें से कुछमरीज उत्तराखंड के रुड़की में भर्ती हैं तो कुछ चंडीगढ़ के PGI में अपना इलाज करारहे हैं. सहारनपुर के गांव जीवाला के रहने वाले शगुन बंसल ने बताया कि उनकी ताई का2 दिसंबर को ज़िला अस्पताल में ऑपरेशन हुआ था. उस दिन 27 लोगों का ऑपरेशन हुआ था.शगुन बंसल के अनुसार उनकी ताई सहित 27 मरीज़ों की आंखो की रोशनी चली गई है.हालांकि, शुरू में अधिकारियों ने इस तरह की किसी घटना से इंकार किया, लेकिन मीडियामें खबर आने के बाद जांच के आदेश दिए गए हैं. इस घटना को लेकर सहारनपुर के CMO डॉसंजीव मांगलिक ने बताया, मुझे मीडिया के जरिए पता चला है कि 27 लोगों की आंखें चलीगईं. ये मेरी जानकारी में तो अब तक नहीं है, लेकिन कल एक शिकायतकर्ता आए थे, उनकानाम शगुन बंसल था. उनके पीड़ित मरीज प्रमोद गुप्ता ने लिखित में शिकायत की है कि दोदिसंबर को जिला अस्पताल में उनकी आंख का ऑपरेशन किया गया, उसके बाद उनकी रोशनी नहींलौटी तो फिर उन्होंने कहीं और दिखाया. इसके बाद बताया गया कि डॉक्टर की लापरवाही सेरोशनी गई. इसकी जांच करवाएंगे. CMO ने आगे कहा, मेडिकल लाइन में बहुत सारे कारणहैं. क्या डॉक्टर की गलती रही, वहां इफेक्शन हुआ या उन्होंने पहले बताया था कि इतनीरोशनी लौटेगी, ये सारे जांच के विषय हैं. हम पैनल बनाकर मामले की जांच कराएंगे,पैनल में जिला अस्पताल के डॉक्टर और प्राइवेट डॉक्टर शामिल किए जायेंगे. सहारनपुरजिला अस्पताल की CMS डॉ आभा वर्मा ने भी मामले की जांच की बात कही है. उन्होंनेकहा, ये बात मेरे संज्ञान में अभी-अभी आई है. हम इसकी जांच कराएंगे. जांच से ही कोईबात पता चलेगी. मरीजों को ट्रेस किया जा रहा है. समिति बनाकर हम जांच करवाएंगे.वहीं इस मामले को लेकर कुछ हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने CMO का घेराव भी कियाऔर डॉक्टरों की लापरवाही से आंखों की रोशनी जाने का आरोप लगाया.