घर लौटी स्नैपडील की लापता एग्जीक्यूटिव दीप्ति
दो दिन पहले वैशाली मेट्रो स्टेशन से हुई थी लापता. जानिए दीप्ति के लापता होने की पूरी टाइमलाइन. कब क्या हुआ?
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
स्नैपडील एग्जीक्यूटिव दीप्ति मिल गई है. गाजियाबाद के वैशाली मेट्रो स्टेशन से ऑटो में सवार होने के बाद दीप्ति के लापता होने की खबर थी. दीप्ति ने शुक्रवार सुबह घर फोन कर फैमिली से कॉन्टेक्ट किया. दीप्ति की लोकेशन पानीपत में मिली और अब दीप्ति अपने घर पहुंच गई है.
https://twitter.com/ANI_news/status/698014637183205377
https://twitter.com/CMOfficeUP/status/698012242323714048
https://twitter.com/snapdeal/status/697988576659640320
दीप्ति के लापता होने की खबर ट्विटर पर टॉप ट्रेंड में रही. यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने गाजियाबाद के एसएसपी से फौरन एक्शन लेने के लिए कहा था.
https://twitter.com/UPGovt/status/697973398853423104
100 पुलिसवालों की टीम बनी
गाजियाबाद पुलिस ने दीप्ति को खोजने के लिए 100 पुलिसवालों की टीम बनाई थी. पुलिस ने दीप्ति को खोजने के लिए ड्रोन कैमरा, सर्विलांस और टावर डंप की मदद ली.
क्या, कब और कैसे?
1. दीप्ति बुधवार शाम साढ़े पांच बजे गुड़गांव के दफ्तर से घर के लिए निकलीं.
2. शाम 7.42 बजे दीप्ति वैशाली मेट्रो स्टेशन के पास नजर आईं. सीसीटीवी कैमरे में. दीप्ति ऑटो लेने की तरफ बढ़ती नजर आती हैं.
3. दीप्ति अपने पापा को फोन कर बताती है कि वो घर के लिए निकल रही है.
4. दीप्ति शेयर्ड ऑटो में बैठने के बाद अपने दोस्त निवरत को फोन करती है. लेकिन दीप्ति के पापा कवि नगर बस स्टॉप के पास इंतजार कर रहे थे. इसलिए दीप्ति निवरत का फोन काटकर अपने पापा को फोन करती है.
5. हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, निवरत ने कहा, 'दीप्ति ने अपने पापा को फोन करने के बाद मुझे फोन किया. बात करते हुए मैंने अचानक उसकी चीख सुनी. उसके बाद कोई आवाज नहीं सुनाई दी.' ये करीब 8.30 बजे का वक्त था.
6. फोन कटने और दीप्ति की चीख सुनने से निवरत को सब कुछ ठीक नहीं लगा. निवृत ने दीप्ति के पापा नरेंद्र सरन को फोन कर सारा वाकया बताया.
7. नरेंद्र शर्मा ने कहा, 'उस रोज दीप्ति ने फोन किया कि वो हिंडन नदी के पास है. ताकि मैं उसे पिकअप करने के लिए तैयार रहूं.' निवरत से बात करते हुए फोन कटने के बाद सबने दीप्ति को कई बार कॉल किया. लेकिन फोन ऑफ था.
8. दीप्ति की फैमिली और लोगों को इस बारे में पता चला तो 400-500 लोगों की भीड़ नेशनल हाईवे 24 पर इकट्ठा हो गई. गाजियाबाद-हापुड़ रोड भी ब्लॉक कर दिया गया. सबकी एक ही डिमांड, 'दीप्ति को जल्दी खोजो.'
9. पुलिस के पास शिकायत की गई. पुलिस ने दीप्ति की लास्ट लोकेशन राजनगर एक्सटेंशन के पास नोट की. पुलिस टीमें तैनात की गईं. ताकि दीप्ति को खोजा जा सके.
10. सोशल मीडिया पर स्नैपडील ने दीप्ति को खोजने को लेकर #HelpFindDipti चलाया. ट्रेंड में भी रहा.
https://twitter.com/snapdeal/status/697988576659640320
ऑटो में सवार थीं दो लड़कियां
गाजियाबाद पुलिस के मुताबिक, दीप्ति जिस ऑटो से घर जा रही थी. उस ऑटो में दो लड़कियां सवार थी. जिनमें से एक को ऑटो वाले ने चाकू दिखाकर उतार दिया.