सोमवार को पश्चिमी दिल्ली में एक आदमी ने डेढ़ साल की बच्ची को मार डाला, वो भी उसेमंदिर की सीढ़ियों पर पटक-पटककर. जानते हो क्यों? क्योंकि उसकी शादी नहीं हो रहीथी. बात है रनहोला के मोहन गार्डन इलाके की. यहां 25 साल का एक आदमी इसलिए परेशानथा, क्योंकि कोई लइकी उसे भाव नहीं दे रही थी. कहने का मतलब उसका बियाह नहीं हो रहाथा. आप तो जानते ही हैं कि आदमी को टेंशन में देखकर फ्री-फोकट में एडवाइस देने वालेकम नहीं होते. किसी ने टोटका बताया होगा कि बच्ची की बलि दे दो, बियाह जल्दी होजाएगा. ये भी हो सकता है कि उसकी खुद की खोपड़ी में ही ये आइडिया आया हो. मंडे कोइस सनकी आदमी ने अपने पड़ोसी की डेढ़ साल की बिटिया को देखा. वो घर के बाहर खेल रहीथी. खाने की चीज दिखाकर उसे अपने साथ मंदिर ले गया. पहले बच्ची के पैरों की नसेंकाट दीं. सोचिए कितनी बुरी तरह रो रही होगी वो बच्ची, लेकिन शादी के लिए लालायित उसआदमी का कलेजा जरा भी नहीं पसीजा. फिर उसने बच्ची को उल्टा उठा लिया और हवा मेंगेंद की तरह उछालने और लोकने लगा. इसके बाद जो उसने किया वो बहुत दर्दनाक था. उसनेबच्ची को मंदिर की सीढ़ियों पर पटकना शुरु कर दिया. बार-बार सीढ़ियों पर पटके जानेपर बच्ची की वहीं मौत हो गई. फिर क्या? आसपास जो लोग थे, उन्होंने जमावड़ा लगादिया. आदमी को धर लिया और खूब धोया. किसी ने पुलिस को फोन किया, तो पुलिस आई और उसेअपने साथ ले गई. बच्ची को उसके घरवाले फौरन दीनदयाल हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरोंने उसे ऑफीशियली मरा हुआ बता दिया. बता दें कि जिस मंदिर की सीढ़ियों पर उस साइकोने बच्ची की जान ले ली, वो सुमन आर्या का पर्सनल मंदिर है, पर किसी को आने-जाने कीमनाही नहीं है. सुमन वहीं रहती है. जिस लड़के ने बच्ची को मारा है, उसकी मां उसमंदिर में झाड़ू-फटके का काम करती है. सुमन को बाद में इस घटना का पता चला.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़िये... दो महीने से पीछा कर रहे मनचले ने मेट्रो स्टेशन पर औरत को मारडाला!