बॉयफ्रेंड से वीडियो चैट करते हुए एंकर ने किया सुसाइड
उसका बॉयफ्रेंड कनाडा में रहता है. वीडियो कॉल पर थी और इसी दौरान कहासुनी हो गई. उसने वीडियो कॉलिंग जारी रखते हुए गले में दुपट्टा बांध लिया और....
Advertisement

निरोशा.
तेलंगाना के सिकंदराबाद में 23 साल की एक तेलुगू टीवी एंकर ने बुधवार को जान दे दी. पुलिस के मुताबिक, के. निरोशा ने अपने पेइंग गेस्ट हॉस्टल में फांसी लगाने के ठीक पहले एक फोन कॉल किया था.
पुलिस के मुताबिक, निरोशा अपने बॉयफ्रेंड रित्विक के साथ वीडियो कॉल पर थी. रित्विक कनाडा में रहता है. इसी दौरान दोनों में कहासुनी हो गई. निरोशा ने सुसाइड करने की धमकी दी और फिर गले में दुपट्टा बांधकर उसे पंखे से बांधने लगी. बताया जा रहा है कि इस दौरान वीडियो कॉलिंग चल रही थी और रित्विक यह देखकर घबरा गया. उसने तुरंत निरोशा के रिश्तेदारों को फोन किया.
पुलिस का कहना है कि उनके पास आधी रात के करीब निरोशा के एक रिश्तेदार का फोन आया. उन्होंने निरोशा को बचाने के लिए कहा. लेकिन पुलिस जब तक मौके पर पहुंची, निरोशा की मौत हो चुकी थी और उसका फोन ऑफ हो चुका था.
निरोशा इससे पहले एक और चैनल के लिए रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुकी थी. फिर जेमिनी म्यूजिक चैनल में उसे एंकर की जॉब मिल गई. बताया जा रहा है बॉयफ्रेंड से वीडियो चैट करने से ठीक पहले निरोशा ने चित्तूर में अपने पेरेंट्स से फोन पर बात की थी. पुलिस ने आईपीसी की धारा 174 के तहत केस दर्ज कर लिया है.
.webp?width=60)

