कौन है ये आदमी जो AAP को इतने क्रिएटिव आइडिया दे रहा है?
सोशल मीडिया पर एकदम नए-नए मीम चल रहे हैं.

क्रिएटिव मीम्स और मजेदार वीडियो का जमाना है. ये बात आम आदमी पार्टी (AAP) की सोशल मीडिया टीम अच्छी तरह से समझ गई है. तभी तो ट्विटर पर AAP जिस तरह चुनावी अभियान चला रही है, वो तुरंत लोगों का ध्यान खींच रहा है. लोग ये भी जानना चाहते हैं कि आखिर इस तरह की चीजें गढ़ता कौन है?
दिल्ली चुनाव की तारीखों का ऐलान जिस दिन हुआ था, उस दिन AAP के ट्विटर हैंडल पर 'अवेंजर्स: एंडगेम' फिल्म का एक स्क्रीनशॉट डाला गया था. इस पर लिखा था, 'आपवेंजर्स असेंबल'. खैर, फिल्म में असल में यहां पर कैप्टन अमेरिका ने 'अवेंजर्स असेंबल' बोला था. इसे AAP की सोशल मीडिया टीम ने क्रिएटिव करके 'आपवेंजर्स' बोला था.
#DelhiElections2020 are declared.
AAPvengers! Assemble. pic.twitter.com/XGeV1Qx5EY — AAP (@AamAadmiParty) January 6, 2020
शाहरुख खान की फिल्म 'कल हो न हो' के भी एक सीन का मीम बनाकर डाला गया था. इस सीन में शाहरुख एक डायरी पढ़ते दिखते हैं, जिस पर कुछ लिखा नहीं होता है. इसी को ट्वीट करते हुए AAP ने कैप्शन दिया था, 'मनोज तिवारी BJP के अंदर आने वाली MCD का रिपोर्ट कार्ड पढ़ते हुए.'
.@ManojTiwariMP reading out the report card of BJP ruled MCD. #BJPMostCorruptDepartment pic.twitter.com/dbuExik0B5
— AAP (@AamAadmiParty) January 9, 2020
इसके अलावा भी कई सारे वीडियो, मीम, वन लाइनर लगातार AAP के पेज पर शेयर हो रहे हैं. ज्यादातर मीम और वीडियो में AAP बीजेपी सांसद मनोज तिवारी पर हमलावर होते दिख रही है.
#LageRahoKejriwal song is so good even sir @ManojTiwariMP is also dancing on it. pic.twitter.com/Ye3077PMK4
— AAP (@AamAadmiParty) January 11, 2020
खैर, दरअसल बात ये है कि AAP ने इस बार सोशल मीडिया पर काफी अलग तरह की रणनीति अपनाई है. सवाल ये आता है कि इन सबके पीछे आखिर है कौन? 'इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट के मुताबिक, इन सबके पीछे पुणे के 23 साल के अभिजीत दिपके का हाथ है. वो कहते हैं,
'हम पहली बार वोट देने वालों से, मिलेनियल्स से अच्छे से कनेक्ट होने की कोशिश कर रहे हैं. ऐसा कंटेंट जिसमें भारी-भरकम राजनीतिक शब्द होते हैं, उससे मकसद पूरा नहीं होता. हमें आसानी से अपना मैसेज, काम लोगों तक पहुंचाना है. ऐसा करने के लिए मीम्स और छोटे वीडियो अच्छा जरिया हैं.'
अभिजीत का कहना है कि पार्टी के साथ लगातार काम करने की वजह से वो ये सब अच्छे से सोच पाते हैं. वो कहते हैं,
'हममें से बहुत से लोगों को अब पार्टी के साथ काम करते हुए कुछ वक्त हो गया है. इसलिए हमें नेचुरली ये समझ आ जाता है कि कहां लाइन खींचनी है, कहां ओवरस्टेप नहीं होना है. इसके अलावा पार्टी सेल का नॉन-हायरार्कियल स्ट्रक्चर होना भी बहुत मददगार साबित होता है.'
Dilli boy! pic.twitter.com/uFYIYNSLGI
— AAP (@AamAadmiParty) January 12, 2020
अभिजीत AAP के IT मीडिया हेड अंकित लाल को रिपोर्ट करते हैं. अंकित जो 2013 से AAP की IT टीम को हेड कर रहे हैं, उनका कहना है कि 2013 और 2015 में न्यूज़ क्लिप और तस्वीरें लोगों का ध्यान ज्यादा खींचती थीं, लेकिन अब वीडियो के जरिए लोगों का अटेंशन ज्यादा मिल रहा है. वो कहते हैं,
'इस बार हमारे सोशल मीडिया कैंपेन के तीन मुख्य तत्व हैं- एक लाइव वीडियो, दूसरा क्रिएटिव वीडियो और क्लिप, तीसरा मीम्स. सीएम का टाउन-हॉल इंटरेक्शन 25,000 से 30,000 लोगों ने लाइव देखा था.'
AAP न केवल ट्विटर पर, बल्कि फेसबुक, यू-ट्यूब, इंस्टाग्राम, टिक-टॉक और शेयरचैट पर भी काफी एक्टिव है. इसके अलावा लाल ने बताया कि उनके वॉलंटियर्स के जरिए भी उन्हें सोशल मीडिया पर शेयर करने का कुछ कंटेंट मिल जाता है.
'इंडियन एक्सप्रेस' के मुताबिक, मनोज तिवारी वाला एक वीडियो अंकित लाल को AAP के एक वॉलंटियर ने भेजा था. उन्हें नहीं पता कि वो वीडियो आखिर बनाया किसने है.
AAP के मीम्स BJP का जवाब
ऐसा नहीं है कि AAP कोई मीम पोस्ट कर रही है, तो BJP की तरफ से कोई जवाब नहीं मिल रहा है. बाकायदा जवाब दिया जा रहा है. 12 जनवरी को AAP ने 'बाजीगर' फिल्म के एक सीन का मीम डाला था. इसमें काजोल को दिल्ली बताया गया था, शाहरुख खान को अरविंद केजरीवाल और सिद्धार्थ रे को मनोज तिवारी. इस मीम पर दिल्ली BJP ने जवाब दिया,
'जो भी इस अकाउंट को हैंडल कर रहा है, वो अरविंद केजरीवाल के लिए राजनीतिक शोक संदेश लिख रहा है. शाहरुख इस फिल्म में एक विलेन का रोल कर रहे थे, जो काजोल और उनके परिवार के खिलाफ साजिश रचता है. वो काजोल की बहन को मार डालता है. आखिरी में वो खुद भी अपने पापों की वजह से मर जाता है. दिल्ली में केजरीवाल के लिए भी ऐसी ही किस्मत इंतजार कर रही है.'
Whoever is handling this account is writing Arvind Kejriwal’s political obituary. SRK was a manipulative villain in the movie who was plotting against Kajol & her family. He killed Kajol's sister.
And, in the end, he got killed for his sins. Same fate awaits Kejriwal in Delhi! https://t.co/Bv2mTHBD2N — BJP Delhi (@BJP4Delhi) January 12, 2020
मनोज तिवारी वाले वीडियो पर AAP को मानहानि का नोटिस
11 जनवरी को AAP ने मनोज तिवारी के एक एलबम को एडिट करके पोस्ट किया था. इस एडिटेड वीडियो में वो AAP के 'लगे रहो केजरीवाल' गाने पर डांस करते दिख रहे थे. इस वीडियो पर दिल्ली BJP ने चुनाव आयोग से शिकायत की है और AAP को 500 करोड़ का मानहानि नोटिस भेजा है.
वीडियो देखें:

