2012 में एक वाकया हुआ था. शायद आपको याद भी हो. कि जादवपुर यूनिवर्सिटी के एकस्टूडेंट ने ममता बनर्जी का कार्टून फेसबुक पर लगा दिया था. जिसके लिए उसे अरेस्टकर लिया गया था. अब एक बार फिर वैसा ही माहौल बन गया है. और इस बार TMC (तृणमूलकांग्रेस) के एंथू सिम्पैथाइज़र्स का शिकार हुई है 21 साल की एक लड़की. हुआ ये किकोलकाता में दुर्गा विसर्जन की बड़ी भारी रैली निकली. इस बार पूरे बंगाल में जितनेभी पूजा पंडाल लगे, उनमें से 39 पूजाएं जीतीं. इन सेलेक्ट हुई पूजाओं की दुर्गाविसर्जन के पहले जोरदार झांकी निकाली गई. 21 साल की राजश्री चट्टोपाध्याय को ये ठीकनहीं लगा कि इतना सारा पैसा रैली में बर्बाद किया जाए, खासकर तब, जब बंगाल में इतनीगरीबी है. उसने फेसबुक पर लिखा 'विसर्जन का कल्याण हो. आप भाड़ में जाएं, मैडम.' 2दिन बाद TMC से सिम्पथी रखने वाले कुछ लोग राजश्री के घर पहुंच गए और उससे माफ़ीमांगने के लिए कहा. राजश्री ने मना कर दिया. राजश्री को अंदाजा नहीं था कि अगली बारघर के बाहर कदम रखेगी तो अपने ही घर के आगे उसे अपने फेसबुक अपडेट की होर्डिंग लगीदिखेगी. जिसके ऊपर बड़े अक्षरों में लिखा होगा 'शर्मनाक'. राजश्री ने इंडियनएक्सप्रेस अखबार को बताया: 'मुझे बस ये बात खराब लगी कि जब इतने सारे स्टेटकर्मचारियों को उनके काम के पैसे नहीं मिल पाते, तो इतनी भव्य झांकी निकालकर पैसेक्यों बर्बाद करने.' वहीं एक पड़ोसी ने NDTV को बताया, 'एक 21 साल की लड़की ऐसा कैसेकर सकती है. खासकर तब, जब हमारी मुख्यमंत्री हमारे लिए इतना कुछ कर रही हों. येहमारे पैसे हैं. और मुझे पूरा हक है देश के किसी भी नागरिक से असहमति जताने का.'राजश्री दुखी है. कि जिन लोगों ने उसे बचपन से बड़े होते देखा है, उन्होंने ही उसकेसाथ शर्मनाक बर्ताव किया. राजश्री के लिए ये दिल तोड़ने वाली बात है. यही वजह है किराजश्री उन लोगों के खिलाफ शिकायत भी नहीं कर पा रही है. राजश्री पूछती है, 'क्यायही पश्चिम बंगाल का लोकतंत्र है'?