The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • 20000 students and parents attended Allen's Mega Class in Delhi

एलन दिल्ली की मेगा क्लास में शामिल हुए 20 हजार स्टूडेंट्स-पेरेन्ट्स

एलन ने संस्कार से सफलता तक के ध्येय को सिद्ध कियाः ओम बिरला

Advertisement
20,000 students and parents attended Allen's Mega Class
एलन दिल्ली की मेगा क्लास का आयोजन किया गया.
pic
लल्लनटॉप
30 मई 2023 (Updated: 30 मई 2023, 09:39 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

इंजीनियरिंग व मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं के लिए देशभर में विख्यात एलन करियर इंस्टीट्यूट प्राइवेट लिमिटेड को दिल्ली में विद्यार्थियों का विश्वास और अभिभावकों का साथ हासिल हो रहा है. इसका नजारा शनिवार को इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में नजर आया. यहां एलन दिल्ली की मेगा क्लास का आयोजन किया गया. इस ओरियन्टेशन कम ओपन सेशन में एलन दिल्ली के 20 हजार से अधिक स्टूडेंट्स और पेरेन्ट्स शामिल हुए.

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला थे. वहीं डायरेक्टर डॉ. गोविन्द माहेश्वरी, राजेश माहेश्वरी, डॉ. नवीन माहेश्वरी, डॉ. बृजेश माहेश्वरी व सीईओ नितिन कुकरेजा ने स्टूडेंट्स को मोटिवेट किया. इस अवसर पर अतिथियों के साथ कोर टीम मैंबर्स ने दीप प्रज्जवलन किया और एलन प्रार्थना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की. इसके बाद एलन करियर इंस्टीट्यूट के 35 वर्षों की यात्रा को प्रदर्शित करते हुए प्रजेन्टेशन दिया गया.

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि एलन करियर इंस्टीट्यूट की शुरुआत कोटा से हुई और सौभाग्य से मेरा कर्म क्षेत्र भी कोटा है. जब देश-दुनिया में कहीं भी जाते हैं और कोटा के बारे में सुनते हैं, एलन के स्टूडेंट्स से मिलते हैं तो एक परिवार का अनुभव होता है. अच्छा लगता है जब आप इस परिवार के संरक्षक के रूप में विद्यार्थियों के करियर निर्माण में भूमिका निभाने के लिए तत्पर रहते हैं. मैं कोटा में भी स्टूडेंट्स से मिलता हूं और यहां दिल्ली और देश के अन्य क्षेत्रों में भी स्टूडेंट्स से मिलता हूं, हर कोई कोटा की तारीफ करता है. एलन ने विद्यार्थियों के करियर निर्माण के क्षेत्र में जो योगदान दिया है वो अतुल्य है. इन्होंने संस्कार से सफलता तक के अपने ध्येय वाक्य को सिद्ध करके दिखाया है.

इस अवसर पर निदेशक डॉ. गोविन्द माहेश्वरी ने कहा कि एलन का ध्येय शिक्षा के साथ संस्कार है. एलन के नाम में करियर शब्द जुड़ा हुआ है. हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों के करियर निर्माण के साथ बेहतर इंसान बनाना है, जिससे वे परिवार, समाज और देश की सेवा के लिए तैयार हो सकें.

निदेशक राजेश माहेश्वरी ने कहा कि एलन दृढ़ संकल्पों के साथ आगे बढ़ रहा है. दिल्ली में बहुत समय बाद कदम रखा लेकिन पूरी तैयारी और तत्परता के साथ शुरुआत की. बहुत बड़े लक्ष्यों को लेकर चल रहे हैं. हमारा ध्येय है कि जिस तरह एक पौधे को बढ़ने के लिए खाद, प्रकाश और पानी चाहिए उसी तरह एक विद्यार्थी को जो सकारात्मक माहौल और श्रेष्ठ शिक्षा चाहिए वो उपलब्ध करवाएं और हम इस अवसर पर ये विश्वास दिलाते हैं कि शिक्षा की गुणवत्ता और सुविधाओं में कोई समझौता नहीं किया जाएगा.

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि एलन करियर इंस्टीट्यूट की शुरुआत कोटा से हुई 

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रहे राजस्थान पत्रिका समूह के प्रधान संपादक डॉ गुलाब कोठारी ने एलन के दिल्ली में प्रारंभ होने की शुभकामनाएं दी. उन्होनें विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप किसी भी क्षेत्र में जाएं लेकिन, देश की माटी के प्रति सम्मान जरूर होना चाहिए, हिन्दुस्तानी जरूर बने रहिए. आप अभी तक जितना भी शैक्षणिक सफर तय कर यहां पहुंचे है, वो एक तरफ से आपका इंवेस्टमेंट है. जिसे आपको समाज सेवा व देश सेवा कर चुकाना होगा. क्योंकि जो देता है, वही बड़ा होता है. एक बीज जब तक पेड़ नहीं बन सकता, जब तब उसमें देने की भावना नहीं होगी.

निदेशक डॉ. नवीन माहेश्वरी ने कहा कि शिक्षा और सुविधाओं के साथ एलन हर विद्यार्थी को परिवार का सदस्य मानता है और उसका करियर बनने तक उसे सुरक्षित माहौल देने का भी काम करता है. कक्षा के बाद भी विद्यार्थी की कोई जरूरत होती है तो उसे पूरा किया जाता है. एक विद्यार्थी की हर जरूरत एलन की जरूरत होती है और उसे पूरा करके ही एलन दम लेता है.

निदेशक डॉ. बृजेश माहेश्वरी ने कहा कि आज इस सेशन से स्पष्ट हो गया है कि एलन दिल्ली के दिल में बसता है. छह माह पहले की गई शुरुआत लगातार बड़ा रूप ले रही है. विद्यार्थियों के विश्वास और अभिभावकों के साथ से हम आगे बढ़ रहे हैं. हम यहां विद्यार्थी और अभिभावकों को विश्वास दिलाने आए हैं कि श्रेष्ठ शिक्षा देने का हमारा संकल्प दिल्ली में भी बरकरार रहेगा, जेईई हो या नीट और अन्य कोर्सेज एलन करियर इंस्टीट्यूट दिल्ली के दिल में है और विद्यार्थियों का करियर बनाने के लिए दिल से कोशिश करेगा.

अंत में सीईओ नितिन कुकरेजा ने एलन की भविष्य की योजनाओं के बारे में बताते हुए तकनीकी का सहारा लेते हुए स्टूडेंट्स को और अधिक सुविधाएं देने की बात कही.
कार्यक्रम में कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई. संस्था के स्थापना दिवस पर हुई प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया. साथ ही में डायरेक्टर्स ने भी गीत गाए. अंत में ....रुक जाना नहीं तू कहीं हार के ..... कांटों पे चलके मिलेंगे साये बहार के..... गीत के साथ समापन किया.  

एलन करियर इंस्टीट्यूट

18 अप्रैल 1988 को स्थापित एलन करियर इंस्टीट्यूट प्राइवेट लिमिटेड वर्तमान में 7 देशों के साथ भारत के 22 राज्यों और 4 केन्द्र शासित प्रदेशों के 53 शहरों में स्टडी सेंटर्स के माध्यम से शिक्षा मुहैया करवा रहा है. इन 53 शहरों में 200 से अधिक क्लासरूम कैम्पस हैं तथा 350 से अधिक शहरों में टेस्ट सेंटर्स हैं. एलन करियर इंस्टीट्यूट में सत्र 2022-23 में एलन में 3 लाख 1448 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया. एलन ने एक साथ सभी विषयों का अध्ययन एक ही छत के नीचे शुरू करवाकर कोटा कोचिंग युग का सूत्रपात किया. एलन परिवार से वर्तमान में 16 हजार से अधिक लोग जुड़े हुए हैं. स्थापना से अब तक 28 लाख से अधिक विद्यार्थियों का मार्गदर्शन एलन द्वारा दिया जा चुका है.

वीडियो: रंगरूट शो: इस महीने इन स्कॉलरशिप के लिए करें अप्लाई

Advertisement

Advertisement

()