देश के सबसे बड़े नोट की तस्वीरें लीक!
रिज़र्व बैंक ने किया कमाल, पैसा देना हुआ आसान.
Advertisement

फोटो - thelallantop
अक्टूबर 21 को द हिन्दू बिज़नेसलाइन अखबार में खबर छपी थी कि बड़ी रकम की नोट्स मैसूर में छप रही हैं. और डिस्पैच होने वाली हैं. मार्केट में बहुत जल्द आ जायेंगी. उसी की एक झलक देखने को मिली है. ट्विटर पर.
2000 रुपये की नोट. मजाक नहीं कर रहा हूं. एकदम आई शपथ! ट्विटर भरा हुआ है 2000 रुपये की नोटों की तस्वीर से. एकदम गुलाबी नोटें. देख के चूरन के साथ मिलने वाली नोटें याद आ जायें. एकदम वैसी. गुलाबी. जैसे होली के बाद सफ़ेद बनियान हो जाती है. एकदम वैसी. हालांकि ये नोटें असली हैं या नहीं, मालूम नहीं. पक्के से कहा नहीं जा सकता. ये नोटें वही नोटें हैं जो रिज़र्व बैंक मार्केट में लाने वाला है, कहा नहीं जा सकता. लेकिन तस्वीरें ऐसे फैल रही हैं जैसे रायता हो.
वैसे एक बात है. भ्रष्टाचार को रोकने या फैलाने में नोट की कीमत बहुत मायने रखती है. यहां पैसे वाले भ्रष्टाचार की बात हो रही है. आप के पास जितनी भारी रकम वाली नोटें होंगी, रिश्वतखोरी उतनी ज़्यादा आसान होगी. हज़ार की एक गड्डी की कीमत होती है 1 लाख. 2 हज़ार की उसी गड्डी की कीमत हो जाएगी 2 लाख. अब ऐसे में भारी रकम की रिश्वत देना आसान हो जायेगा. खैर, ये सब बाद की बातें हैं. अभी ज़रूरी ये है कि कथित 2000 रुपये की नोटों की तस्वीरें ट्विटर पर खूब वायरल हुई हैं. देखिये.

.webp?width=60)

