The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • 200 rs kg Tomato Punjab Gurdaspur buy shoes and take 2 kgs free

'जूते खरीदने पर टमाटर फ्री'- दुकान बंद करवा देगा ये ऑफर?

पंजाब के गुरदासपुर में गजब का ऑफर आया है. यहां पर एक जूतों की दुकान ने जूते खरीदने पर दो किलो टमाटर मुफ्त देने की बात कही है.

Advertisement
pic
17 जुलाई 2023 (अपडेटेड: 17 जुलाई 2023, 10:55 AM IST)
A shoe shop gives an offer of giving 2 kgs tomato free on the purchase of a shoe pair.
पंजाब के गुरदासपुर में जूते खरीदने पर 2 किलो टमाटर मुफ्त. (फोटो क्रेडिट - विशंभर बिट्टू)
Quick AI Highlights
Click here to view more

इन दिनों टमाटर की कीमतें आसमान छू रही हैं. कहीं-कहीं ये 200 रुपये किलो या इससे ज्यादा दामों पर भी बिक रहे हैं. आलम ये है कि कहीं मंडी से तो कहीं खेतों से टमाटर चोरी हो रहे हैं. आज तक से जुड़े विशंभर बिट्टू की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस बीच पंजाब के गुरदासपुर में गजब का ऑफर आया है. यहां पर एक जूतों की दुकान ने जूते खरीदने पर दो किलो टमाटर मुफ्त देने की बात कही है.

जूतों की इस दुकान में हजार से डेढ़ हजार रुपये तक के जूते खरीदने पर दो किलो टमाटर मुफ्त मिलेंगे. दुकान के मालिक ने कहा,

"बाज़ार में टमाटर खरीदना हर किसी के लिए मुश्किल है. ऐसे में ये ऑफर हमारी दुकान में आने वाले ग्राहकों को खुश करेगा. उनके लिए तो ये बड़ी राहत की बात होगी. जो टमाटर बाज़ार में 200 रुपये प्रति किलो मिल रहा है, वो यहां उन्हें दो किलो मुफ्त में मिलेगा. जब तक टमाटर की कीमतें ज़्यादा रहेंगी, हम ये ऑफर देते रहेंगे."

दुकान के मालिक ने आगे कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि टमाटर की कीमतें जल्द ही कम होंगी. ताकि सभी लोगों की जेब पर बोझ न पड़े. एक तरफ यहां मुफ्त में टमाटर देने का ऑफर दिया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ मध्यप्रदेश में तीन टमाटर ज़्यादा इस्तेमाल करना एक पति को बेहद भारी पड़ गया.

घर छोड़कर चली गई पत्नी

इस बीच मध्य प्रदेश से खबर आई थी कि टमाटर पर विवाद के चलते एक पत्नी घर छोड़कर चली गई. इंडिया टुडे से जुड़े रावेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट के मुताबिक, संजीव बर्मन नाम के व्यक्ति शहडोल में रहकर ढाबा चलाते हैं. लोगों को टिफिन भी मुहैया कराते हैं. एक दिन उन्होंने पांच लोगों के टिफन की सब्ज़ी में तीन टमाटर डाल दिए. उनकी पत्नी को जब ये पता चला तो वे इतना नाराज़ हो गईं की अपनी छोटी बेटी को लेकर घर ही छोड़ दिया.

संजीव ने उन्हें ढूंढने की बहुत कोशिश की लेकिन वे नहीं मिलीं. आखिर में वे पुलिस से मदद की गुहार लगाने पहुंचे. तब जाकर उनकी पत्नी से बात हो सकी. पुलिस के समझाने के बाद वो वापस आने को तैयार हुईं. 

वीडियो: महंगे टमाटर का खेल पता लगा, खेतों से रसोई तक पहुंचने के बीच कैसे बढ़ जाते हैं दाम?

Advertisement

Advertisement

()