दिल्ली के इस अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से 25 मरीजों की मौत
दिल्ली के कई अस्पतालों में ऑक्सीजन की भारी कमी देखी जा रही है.
Advertisement

दिल्ली के अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी का मामला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. (तस्वीर: पीटीआई)
कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच देश के तमाम राज्य इस समय मेडिकल ऑक्सीजन की किल्लत से जूझ रहे हैं. राजधानी दिल्ली में हालात काफी भयावह हो चुके हैं. इंडिया टुडे की रिपोर्ट मुताबिक़ जयपुर गोल्डन हॉस्पिटल में ऑक्सीजन की कमी से 25 कोरोना मरीजों की मौत हो गई है.
जयपुर गोल्डन हॉस्पिटल के MD डीके बलुजा ने ANI से बात करते हुए बताया है कि ऑक्सीजन की कमी के कारण 23 अप्रैल की रात 20 गंभीर मरीजों की मौत हो गई. हमारे पास सिर्फ आधे घंटे की ऑक्सीजन बची हुई है. 200 से अधिक लोगों की जिंदगी दांव पर लगी हुई है.
न्यूज़ एजेंसी एएनआई का यह ट्वीट देखिए
दिल्ली के बत्रा हॉस्पिटल में भी ऑक्सीजन की कमी देखी जा रही है. 24 अप्रैल की सुबह हॉस्पिटल की ओर से जारी बयान के मुताबिक हॉस्पिटल में महज 20 मिनट का ऑक्सीजन बचा था. लेकिन 10 बजे करीब रिपोर्ट आई कि बन्ना हॉस्पिटल में ऑक्सीजन का एक टैंकर पहुंच गया है. बन्ना हॉस्पिटल में 350 से अधिक कोविड मरीजों का इलाज चल रहा है. दिल्ली के सरोज हॉस्पिटल में भी ऑक्सीजन की किल्लत की ख़बर है. हॉस्पिटल की ओर से कहा गया कि ऑक्सीजन की कमी की वजह से नई भर्तियां नहीं कर रहे हैं और मरीजों को डिस्चार्ज कर रहे हैं.Delhi | Oxygen supply to last only half an hour now, more than 200 lives are at stake. We lost 20 people due to an oxygen shortage last night: DK Baluja, Jaipur Golden Hospital
— ANI (@ANI) April 24, 2021
गंगाराम हॉस्पिटल में भी ऑक्सीजन की कमी सामने आई थी गंगाराम हॉस्पिटल ने 23 अप्रैल की सुबह 8 बजे एक बयान जारी कर बताया था कि हॉस्पिटल में पिछले 24 घंटों में 25 मरीजों की मौत हो चुकी है. अस्पताल ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहा है. हालांकि बाद में खबर आई है कि अस्पताल में ऑक्सीजन टैंकर पहुंच गया है. हॉस्पिटल ने मौतों का संबंध ऑक्सीजन की कमी से नहीं जोड़ा था. दिल्ली में कोविड से बुरा हाल पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 24,331 लोग संक्रमित हुए हैं और 348 लोगों की मौत हो गई है. दिल्ली में कोरोना वायरस के अभी 92 हज़ार से अधिक एक्टिव केस हैं और अब तक 13,541 लोगों की मौत हो चुकी है.Delhi | We are closing the admissions because of an oxygen shortage. We are discharging the patients: COVID in-charge, Saroj Hospital pic.twitter.com/bXNioSfary
— ANI (@ANI) April 24, 2021

.webp?width=60)

