ये दो बच्चे जो दिख रहे हैं. दोनों की उम्र है दो साल. जुड़वा हैं न. इनके साथ हुएहादसे और बाल बाल बचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो है भीदेखने लायक. एकदम सांस रुक जाती है. एक भाई अलमारी के नीचे दब जाता है. दूसरा उसकोबचाता है. खास बात ये है कि दो साल के बच्चे चिबिल्ले होते हैं. शैतान होते हैं.मिट्टी खाते हैं. शोर मचाते हैं. लेकिन इतनी समझदारी से काम शायद ही कभी लेते हैं.ये वाला तो कमाल कर गया. खुद वीडियो देख लो.https://www.youtube.com/watch?v=EtsrIpeMIkE&feature=youtu.be अमेरिका के उटाह कासीन है. दुन्नो चंगू मंगू खेल रहे हैं. एक उछलकर अलमारी के ड्रॉर में घुसने लगताहै. अलमारी सहित नीचे आ जाता है. और दब जाता है. थोड़ी देर दूसरा बच्चा हेल्पलेस साउसको ध्यान से देखता है. जाहिर है वो दिमाग चला रहा होता है. जब दबा हुआ लड़काघिसटकर निकलने की कोशिश करता है तो दूसरा बच्चा हल्क की तरह जोर लगाकर पहाड़ जैसीअलमारी को खिसका देता है. घर में मम्मी कायली शॉफ थीं. लेकिन उनको पता नहीं चला. येवीडियो रिकॉर्ड हो रहा था. जिसे बच्चों के पापा ने संडे को फेसबुक पर डाल दिया औरवहीं से वायरल हो गया.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें: शर्मनाक: बेंगलुरु में CCTV में कैद सेक्शुअल असॉल्ट की घटना