देश में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है. मुंबई(Mumbai) में ओमिक्रॉन वेरिएंट (Omicron) के दो और मामले सामने आए हैं. इसके बादमहाराष्ट्र में इस वेरिएंट से संक्रमित लोगों की संख्या 10 और देश भर में 23 हो गईहै. मुंबई में मिले दो नए केस इंडिया टुडे में छपी रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार, 6दिसम्बर को मुंबई में दो लोग ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित मिले. इनमें से एक कीउम्र 36 साल है और वो दक्षिण अफ्रीका (South Africa) से आया है. ओमिक्रॉन सेसंक्रमित दूसरा व्यक्ति अमेरिका से आया है, जिसकी उम्र 37 साल है. महाराष्ट्र सरकारके हेल्थ डिपार्टमेंट के मुताबिक इन दोनों संक्रमितों में कोविड के कोई लक्षण अब तकनहीं दिखे हैं, साथ ही इन्हें वैक्सीन भी लगाई जा चुकी है. फिलहाल इन रोगियों केसंपर्क में पांच ज्यादा-जोखिम वाले और 315 कम-जोखिम वाले लोगों का पता चला है.जिनकी ट्रेसिंग चल रही है. इससे पहले रविवार, 5 दिसंबर को महाराष्ट्र में ओमिक्रॉनके 7 नए मामले सामने आए थे, जहां पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ इलाके में एक ही परिवार के6 लोग संक्रमित पाए गए थे. इस परिवार के कुछ सदस्य हाल ही में नाइजीरिया से मुंबईलौटे थे. इसके अलावा रविवार को ही 47 साल का एक व्यक्ति पुणे में संक्रमित मिला था.कुल मिलाकर महाराष्ट्र में अब तक ओमिक्रॉन के 10 संक्रमित मिल चुके हैं. विदेश सेठाणे लौटे 109 लोग लापता महाराष्ट्र में इस बीच विदेश यात्रा से ठाणे लौटे 295लोगों में से 109 लोग लापता हैं. इंडिया टुडे के मुताबिक कल्याण डोंबिवली नगर निगमके प्रमुख विजय सूर्यवंशी ने बताया कि इनमें से कुछ लोगों के मोबाइल फोन स्विच ऑफहैं, जबकि कुछ तो अपने एड्रेस पर ही नहीं मिले. क्या महाराष्ट्र में लगेगा लॉकडाउन?महाराष्ट्र में जिस तरह से ओमिक्रॉन के मामले सामने आ रहे हैं, उसे देखते हुए कईलोग राज्य में जल्द लॉकडाउन लगने की आशंका जाता रहे हैं. इंडिया टुडे के मुताबिकइसे लेकर सरकार की तरफ से एक बयान दिया गया है. महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्रीराजेश टोपे ने कहा है कि ओमिक्रॉन के चलते अभी लॉकडाउन का कोई विचार नहीं किया जारहा है, अगर हालात बिगड़ते हैं, तो केंद्र और राज्य सरकार के बीच बातचीत के बादलॉकडाउन लगाया जाएगा. राजेश टोपे ने कहा, "अगर हमने अभी लोगों के मूवमेंट पर पाबंदीलगा दी तो, ये लोगों के लिए काफी तकलीफ देह हो सकता है. इसलिए हम स्थिति पर नजरबनाए हुए हैं, राज्य और केंद्र से जो भी दिशा-निर्देशों मिलेंगे, हम उनका पालनकरेंगे." गोवा में ओमिक्रॉन के 5 संदिग्ध केस गोवा में ओमिक्रॉन के 5 संदिग्ध केसमिले हैं. ये सभी एक व्यापारी जहाज से गोवा आए हैं. राज्य के स्वास्थ्य मंत्रीविश्वजीत राणे ने इसकी जानकारी देते हुए बताया, 'मैं गोवा के लोगों को सूचित करनाचाहता हूं कि एक जहाज के चालक दल के 5 सदस्यों को आइसोलेट किया गया है. इनकेओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित होने का संदेह है. इनके सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग केलिए पुणे भेजे गए हैं. (जांच के) नतीजों का इंतजार है.'I would like to inform the people of the state of Goa, that five crew membersfrom a vessel who were suspected of the #OmicronVirus in #Goa have beenisolated. Their samples have been sent to Pune for genome sequencing, results ofthe same are awaited.— VishwajitRane (@visrane) December 6, 2021