'बड़े मियां-छोटे मियां' गाने पर इन दोनों की जुगलबंदी देख पूरा देश झूमने लगा!
कमाल का डांस किया है

शादियों का सीजन चल रहा है. सर्दियों में जमकर शादियां हो रही हैं. नाराज फूफाजी को छोड़कर हर कोई शादी में नाच रहा है. इससे जुड़े कई सारे वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल (Indian Wedding Dance Viral Videos) हुए हैं. हाल ही में हमने आपको एक वीडियो दिखाया था जिसमें एक शख्स ने अपने बेटे की शादी में 'बदतमीज दिल' गाने पर फाड़ू डांस किया था. इसका वीडियो काफी देखा गया था. अगर आपने ये वीडियो नहीं देखा हो तो यहां क्लिक कर देख सकते हैं. अब एक दूसरी शादी से दूसरा वीडियो वायरल (Video Of Elderly Men Grooving To 'Bade Miyan Chote Miyan' Goes Viral) हो रहा है. इसमें दो उम्रदराज शख्स 'बड़े मियां, छोटे मियां' गाने पर कमाल का डांस कर रहे हैं.
दोनों के स्टेप्स ने लोगों को दीवाना कर दिया है. दोनों ने इतना कमाल का डांस किया है कि लोग खुद को वीडियो शेयर करने से नहीं रोक पा रहे हैं. वीडियो दिसंबर के महीने में इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया था. इसके बाद से इसे लाखों व्यूज मिल चुके हैं. लोगों को दोनों के डांसिंग स्टेप्स काफी पसंद आ रहे हैं. हालांकि दोनों के बीच के रिश्ते के बारे में कोई साफ जानकारी नहीं है लेकिन कॉमेंट से पता लगता है कि दोनों एक ही परिवार के सदस्य हैं. लोगों को दोनों के डांस की जुगलबंदी काफी पसंद आ रही है. वीडियो बार-बार देखा जा रहा है. पहले आप भी देखिए ये वायरल वीडियो...
वीडियो के वक्त और जगह के बारे में भी स्पष्ट जानकारी नहीं है. बाकी लोगों ने वीडियो पर तरह-तरह के कॉमेंट्स किए हैं. कह रहे हैं कि हो ना हो, दोनों आर्मी से रिटायर्ड लग रहे हैं.' किसी ने कहा कि मैं भी उम्र के इस पड़ाव में अपने दोस्त के साथ ऐसा ही डांस करना चाहता हूं.' एक ने लिखा कि पर्सनैलिटी देखकर लगता है कि दोनों डिफेंस सेक्टर से रिटायर्ड हैं. लोगों ने वीडियो पर अलग-अलग रिएक्शन दिए हैं. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.
सोशल लिस्ट: RRR ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीता लेकिन जूनियर NTR के एक्सेंट को ट्रोल क्यों किया गया?

