अब स्पेस में होगी बागवानी, साइंटिस्ट देंगे पौधों को पानी
इंटरनेशनल स्पेस सेंटर में पहला फूल खिला है. खुशी में फूल गए हैं वैज्ञानिक
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
धरती से 400 किलोमीटर दूर है स्पेस सेंटर. वहां पानी हवा कुछ भी नहीं है. वहां पर साइंटिस्ट्स ने फूल खिलाया है. अमेरिका के अंतरिक्ष यात्री स्कॉट केली. एक साल से घर छोड़ कर स्पेस में पड़े हैं. पक्का है इस फूल की फोटो खींचते और इंटरनेट पर डालते हुए वो बच्चों सा उछले होंगे.
https://twitter.com/StationCDRKelly/status/688420603766767619
ये जिनिया का फूल है. अमेरिका वाले इसको सलाद में यूज करते हैं. इंटरनेशनल स्पेस सेंटर की वेगी लैब में पहली बार ये फूल खिला है. इसका प्लांट मई 2014 में वहां लाया गया था. इसके पहले एक और फूल वहां उगा था. गोभी का. हां वो फूल सब्जी है. जैसे ये सलाद है. 10 अगस्त 2015 को साइटिंस्ट्स ने फर्स्ट टाइम वहां उगाई सब्जियां खाई थीं. और कहा था कि ये लजीज तो हैं ही. इनके खाने से नुकसान भी कोई नहीं.
तो भैया अब वो दिन दूर नहीं है जब स्पेस में बागवानी होगी. इमेजिन करो कि वैज्ञानिक लोग अपना काम जल्दी जल्दी निपटा कर स्ट्रेस लूज करने के लिए अपने पौधों को पानी दे रहे होंगे.

